रिश्तों और तरक्की पर भारी पड़ सकता है गलत डेकोर; दीवाली से पहले अपनाएं वास्तु-फेंग शुई के जरूरी उपाय
दीवाली पर घर की ऊर्जा को बेहतर बनाने और नकारात्मकता दूर करने के लिए फेंग शुई के नियमों का पालन ...और पढ़ें

दीवाली पर वास्तु और फेंग शुई के उपाय (Picture Credits- AI Images)
HighLights
फायरप्लेस पर पारिवारिक फोटो लगाने से बचें।
घर में 'अकेले' आर्टवर्क को न लगाएं।
बिस्तर के नीचे और दरवाजों के ब्लॉकेज साफ करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में फेंग शुई के नियमों पर काफी भरोसा किया जाता है। इस दीवाली घर को तरोताजा करने के लिए कुछ आसान तरीके बताए गए हैं, जो आपके घर की एनर्जी को फ्रेश बनाने में मदद करती है।
इस साल दीवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को है, यानी अब आपके पास अब दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में घर की साफ-सफाई के अलावा वास्तु के कुछ ऐसे टिप्स जो आपके घर को शुद्ध करने के साथ नेगेटिविटी को दूर करने में मदद करती है।
दीवाली से पहले अपनाएं फेंग शुई के ये नियम
फायरप्लेस के ऊपर फोटो लगाने से बचें- बहुत से घरों में यह आम डेकोर हो सकता है, लेकिन फेंग शुई के नियमों के मुताबिक, परिवार की फोटो या कोई भी ऐसी पवित्र चीज फायरप्लेस के ऊपर लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह सच में आपके रिश्तों में आग लगाने का काम करते हैं। इससे भावनात्मक तनाव के साथ अपनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
फेंग शुई के वास्तु नियमों के मुताबिक, घर में कोई भी 'अकेला' आर्टवर्क नहीं लगाना चाहिए। जो लोग किसी पार्टनर की तलाश कर रहे हैं या नए बिजनेस की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें दीवाली के मौके पर घर में या ऑफिस डेस्क पर ऐसी कोई भी तस्वीर या आर्टवर्क न लगाए जो उदासीन हो। ऐसी तस्वीरें आपकी मेहनत के खिलाफ काम करती है।
घर में या वर्कडेस्क पर कोई ऐसी फोटो लगी हो जो आपको सबसे प्यारी हो, लेकिन अगर उसमें कोई ऐसा इंसान जो अब इस दुनिया में नहीं है, तो आप उस फोटो को हटाकर एलब्म में रख सकते हैं। दरअसल इस तरह की फोटो नेगेटिव एनर्जी को आपके आस पास बनाए रखती है, जिससे ऊर्जा असंतुलित हो सकती है।
दीवाली पर लोग घर की सफाई का विशेष ध्यान देते हैं, लेकिन बात जब बेड के नीचे साफ-सफाई करने की आती है, तो लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। फेंग शुई वास्तु नियमों के मुताबिक, आपके बेडरूम का फर्श हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए। इसे साफ न करने का मतलब है आप पुरानी एनर्जी पर सो रहे हैं।
इसके अलावा फेंग शुई के नियमों में दीवाली पर उन कपड़ों को भी बाहर निकाल दें जो आप पहनते नहीं या फिर फटे हुए हैं। फटे-पुराने कपड़े आपकी आभा को कमजोर बनाने का काम करती है।
आखिर में सबसे जरूरी चीज यह है कि, दीवाली पर घर के किसी भी दरवाजे का ब्लॉकेज घर की एनर्जी को प्रभावित करता है। भले ही एनर्जी को अंदर आने के लिए किसी भी बड़े दरवाजे की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन दरवाजे के सामने कोई भी चीज असल में उन आने वाले एनर्जी के लिए रुकावट का कारण बनती है, जिसके लिए आप दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों दीवाली पर रातभर खुला रहता है घर का मुख्य दरवाजा? बंद चौखट लौटा सकती है मां लक्ष्मी को वापस!
यह भी पढ़ें- Diwali 2026: राम के आयोध्या आगमन के अलावा किन पौराणिक मान्यताओं के चलते मनाई जाती है दीवाली? चेक करें फैक्ट्स
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।