Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंगाली को न्योता देती हैं घर की उत्तर दिशा में रखीं 5 चीजें, तुरंत हटाने से होगा धन लाभ

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 02:30 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में कुछ चीजों को रखने से आर्थिक तंगी और तरक्की में बाधा आती है। इसलिए इस दिशा में नुकीली चीजें, टूटी घड़ी, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    घर से जुड़े वास्तु टिप्स (Picture Credit- AI Generated)


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर की सभी दिशाओं का विशेष महत्व है। सबसे महत्वपूर्ण घर की उत्तर दिशा को माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से है, जो बुद्धि और व्यापार का कारक है।

    इसलिए कहा जाता है कि घर की उत्तर दिशा में ऐसी चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए, जिससे आर्थिक तंगी और तरक्की में बाधा आती है। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि घर की उत्तर दिशा में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

    vastu tips  (74)

    (Picture Credit- AI Generated)

    नुकीली चीजें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में नुकीली चीजों को (सुई, टूटे हुए कांच और कैची आदि) रखने से आर्थिक तंगी और करियर में रुकावट आ सकती है। साथ ही परिवार में कलह-क्लेश की समस्या बढ़ सकती है।

    टूटी घड़ी या बंद घड़ी

    घर की उत्तर दिशा में टूटी घड़ी या बंद घड़ी को नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में कुबेर देव का वास माना जाता है। वास्तु के इस नियम का पालन न करने से परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा आ सकती है। साथ ही करियर में नए अवसर प्राप्त नहीं होते। अगर आपने भी घर में बंद घड़ी रखी हुई है, तो उसे सही करवा लें और टूटी घड़ी को घर से बाहर कर दें।

    कबाड़ और गंदगी

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी गंदगी और कबाड़ नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। इस तरह की गलती को करने से व्यक्ति को जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ता है। साथ ही कारोबार में नुकसान हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- सुख-समृद्धि के रास्ते खोल देगा आपके गार्डन में लगा ये नीला फूल, बस जान लें लगाने की सही दिशा

    मुरझाए या कांटेदार पौध

    इसके अलावा घर की उत्तर में दिशा में मुरझाए या कांटेदार पौधे भी रखने से बचना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में बुरे परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

    जूते-चप्पल

    धन के देवता कुबेर की दिशा में जूते-चप्पल रखने से परिवार के सदस्यों को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। अगर आपने भी इस तरह की गलती की है, तो उसमें आज ही सुधार कर लें।

    यह भी पढ़ें- घर में पीपल का पेड़ उगने से होगा धन लाभ या बर्बादी? मिलते हैं ये खास संकेत

    यह भी पढ़ें- मेहनत का नहीं मिल रहा फल? कहीं आपकी डेस्क का शेप और दिशा तो नहीं है इसके लिए जिम्मेदार, जानें एक्सपर्ट की राय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।