घर में जूते-चप्पल रखने से जुड़ी ये गलतियां बन सकती हैं वास्तु दोष का कारण
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में जूते-चप्पलों को सही ढंग से न रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जिससे ...और पढ़ें
-1788067576988_m.webp)
घर में जूते-चप्पल रखने के वास्तु नियम ( Picture Credits- AI Images)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र वास्तुकला और डिजाइन का एक ऐसा प्राचीन भारतीय विज्ञान जो घरों, ऑफिसों और अन्य संरचनाओं के निर्माण में प्रकृति के नियमों और ब्रह्मांडीय ऊर्जा के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घरों में किसी भी वस्तु को रखने का तय स्थान होता है। लेकिन अधिकतर भारतीय घरों में जूते-चप्पल रखने की सही जगह को लेकर लोग जाने-अनजाने कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो वास्तु के नजरिए में दोष का कारण बनती है। अगर घर में जूते-चप्पल सही तरीके से न रखे जाए तो यह वास्तु दोष का कारण बनती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में जूते-चप्पल व्यवस्थित तरीके से नहीं रखा गया तो घर में नेगेटिव एनर्जी हावी होने लगती है। इसके साथ ही घर में वाद-विवाद और आपसी रिश्तों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जूते-चप्पल एक ऐसी वस्तु है जो घर और बाहर दोनों जगह इस्तेमाल की जाती है।

घर में जूते-चप्पल रखने से जुड़ी जरूरी बातें
अगर आपके घर में भी जूते-चप्पल व्यवस्थित तरीके से नहीं रखे गए तो वास्तु दोषों की वजह से घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो सकती है। इसके साथ ही घर में कलह-क्लेश भी बढ़ता है।
सबसे पहले घर से उन जूते-चप्पल को बाहर निकल दीजिए, जो पहनने लायक नहीं हैं, क्योंकि खराब स्थिति में रखे जूते-चप्पल अक्सर वास्तु दोष का कारण बनते हैं। इसके अलावा समय-समय पर जूते-चप्पलों की सफाई करते रहना चाहिए। इससे घर साफ-सुथरा होने के साथ पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है।
जो जूते-चप्पल बाहर आने-जाने के लिए इस्तेमाल होते हैं, उन्हें जूता रैक (Shoe Rack) में रखें। कोशिश करें कि बाहर की गंदगी घर में न आए। घर में जूता रैक रखने के लिए सबसे सही दिशा दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम मानी जाती है।
इसके अलावा घर के बाहर जूते-चप्पल उतारने से बचना चाहिए। अगर आपके घर के दरवाजे पर भी जूते-चप्पलों का ढेर लगा जाता है, तो इसे वास्तु के नजरिए से अशुभ माना जाता है। इससे घर के लोगों में आपसी मतभेद बढ़ने के साथ घर में कलह-क्लेश की स्थिति पैदा होती है।
इसके अलावा घर में जूते-चप्पल उल्टे पड़े हैं तो ऐसा करने से बचें। क्योंकि वास्तु के नजरिए से इससे घर के सदस्यों के बीच में बुरा असर पड़ता है। इनसे घर में बीमारी, दुख आने की संभावना बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें- घर में डस्टबिन रखने की सही जगह क्या है? वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान
यह भी पढ़ें- क्या आपके घर में भी है विंड चाइम? सुख-समृद्धि के लिए जान लें ये जरूरी वास्तु नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
