घर में स्टोर रूम के लिए कौन सी दिशा है सबसे शुभ? कबाड़ रखने से पहले जान लें ये नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में स्टोर रूम और कबाड़ रखने की सही दिशा का विशेष महत्व है। गलत दिशा में सामान रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जबकि सही ...और पढ़ें

स्टोर रूम की सही दिशा: क्या कहता है वास्तु?(Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में सभी दिशाओं को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। हर दिशा का खास महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में कौन-सी वस्तु किस जगह पर रखनी चाहिए। वस्तु को गलत दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसका प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है।
जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में स्टोर रूम और कबाड़ रखने की सही दिशा के बारे में बताया गया है। सही दिशा में स्टोर रूम और कबाड़ रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है, तो चलिए इस लेख में आपको विस्तार से बताते हैं कि घर की किस दिशा में होना चाहिए स्टोर रूम।
किस दिशा में होना चाहिए स्टोर रूम?
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में उत्तर-पश्चिम दिशा दिशा में स्टोर रूम होना चाहिए। इस दिशा में आप घर का फालतू सामान भी रख सकते हैं, क्योंकि उत्तर-पश्चिम दिशा वायु तत्व और अस्थिरता का प्रतीक है। इस दिशा में स्टोर रूम होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न नहीं होती है।
- अगर आपको घर का भारी सामान रखना है, तो इसके लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा को शुभ माना जाता है, जिसे नैऋत्य कोण कहा जाता है।
- इसके अलावा स्टोर रूम के लिए दक्षिण दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। यह एक अच्छा ऑप्शन है। इस दिशा में स्टोर रूम होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
इन दिशाओं में बिल्कुल न रखें कबाड़
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा को घर की सबसे पवित्र दिशा मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में भूलकर भी कबाड़ नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में कबाड़ रखने से घर के सदस्यों को जीवन में मानसिक तनाव और बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस दिशा को सदैव हमेशा साफ और हल्का रखें।
- इसके अलावा घर के बीच (ब्रह्मस्थान) में कबाड़ कभी नहीं रखना चाहिए। इस तरह की गलती को करने से जीवन में आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- स्टोर रूम में खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक चीजें, टूटे हुए बर्तन, जंग लगा लोहा नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है, जिसका प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है।
- स्टोर रूम में हमेशा सामान को व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए।
- स्टोर रूम पूरी तरह से अंधेरा नहीं होना चाहिए। इससे मानसिक शांति और स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें- कंगाल को भी करोड़पति बना देता है नया घर, बस खरीदते समय ध्यान रखें ये वास्तु नियम
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- क्या गंदे जूते भी Aura और एनर्जी पर बुरा असर डालते हैं? जानिए जूतों की धूल और निगेटिविटी का रिश्ता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।