कहीं गलत दिशा में रखा सोफा और टीवी तो नहीं रोक रहा आपकी तरक्की? पढ़ें सही वास्तु नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ड्राइंग रूम में सोफा और टीवी सही दिशा में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इस लेख में सोफा, टीवी और ड्राइंग रूम की शुभ ...और पढ़ें

वास्तु टिप्स: किस दिशा में हो सोफा और टीवी? (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
सोफा दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें, सुख-शांति के लिए।
टीवी के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी गई है।
नकारात्मक तस्वीरें और कांटेदार पौधे ड्राइंग रूम में न लगाएं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के ड्राइंग रूम में चीजों को सही दिशा में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख-शांति का वास होता है। इसलिए कहा जाता है कि ड्राइंग रूम में चीजों को रखने से पहले वास्तु शास्त्र के नियम के बारे में जरूर जान लें। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि ड्राइंग रूम में किस दिशा में सोफा और टीवी रखना शुभ माना जाता है।
किस दिशा में रखें सोफा और टीवी?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ड्राइंग रूम में सोफे के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में सोफा रखने से घर में सुख-शांति का वास होता है।

(Picture Credit- AI Generated)
इसके अलावा टीवी के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में टीवी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच सुख-शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम दिशा में टीवी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में रुकावट आ सकती है। इसलिए घर में टीवी को लगाने से पहले वास्तु के नियम के बारे में जान लें।
यह भी पढ़ें- बैठी या खड़ी मुद्रा? घर के लिए कौन-सी गणेश मूर्ति है सबसे शुभ, अभी जान लें नियम और सही दिशा
किस दिशा में होना चाहिए ड्राइंग रूम?
ड्राइंग रूम के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा को अधिक शुभ माना जाता है। इस दिशा में ड्राइंग रूम होने से घर में सुख-शांति का वास होता है। इसके अलावा ड्राइंग रूम के लिए उत्तर दिशा को भी खास माना जाता है। इस दिशा में ड्राइंग रूम होने से सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है, क्योंकि उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है।
खबरें और भी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में ड्राइंग रूम के लिए अत्यंत लाभदायक होती है। इस दिशा में ड्राइंग रूम होने से परिवार के सदस्यों को जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
ड्राइंग रूम में युद्ध के तस्वीर, डूबता हुआ जहाज और रोते हुए लोगों की तस्वीर भूलकर भी न लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की तस्वीर को लगाने से मानसिक तनाव और घर में कलह की समस्या उत्पन्न होती है।
इसके अलावा ड्राइंग रूम में कांटेदार पौधे भी नहीं लगाने चाहिए। इससे घर के सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या गंदे जूते भी Aura और एनर्जी पर बुरा असर डालते हैं? जानिए जूतों की धूल और निगेटिविटी का रिश्ता
यह भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार के लिए कौन-से पौधे हैं शुभ और कौन-से अशुभ? देखें पूरी लिस्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।