विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या घर में बार-बार टूट रहा है पूजा का सामान? अभी जान लें वास्तु शास्त्र में छिपे इससे मिलने वाले संकेत

Updated: Mon, 31 Aug 2026 07:30 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा के दौरान सामान का टूटना या गिरना शुभ-अशुभ संकेत देता है। खंडित मूर्ति, दीपक का ...और पढ़ें

अनहोनी के संकेत (Picture Credit- AI Generated)

अनहोनी के संकेत (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में पूजा के दौरान मिलने वाले कई संकेतों को शुभ और अशुभ माना जाता है। कुछ संकेत नकारात्मक ऊर्जा की तरफ भी इशारा करते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पूजा के दौरान पूजा के सामान का बार-बार गिरना या टूटना ऐसे संकेत हैं, जिन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि पूजा के सामान टूटने से कौन-से संकेत मिलते हैं।

vastu tips  (1)

 

मूर्ति का खंडित होना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके मंदिर में विराजमान किसी देवी-देवता की मूर्ति खंडित हो गई है, तो इससे संकेत मिलता है कि परिवार के सदस्यों पर कोई बड़ा संकट आने वाला था, जिसे ईश्वर ने अपने ऊपर ले लिया। इससे परिवार पर आने वाली मुसीबत का प्रभाव दूर हो जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंदिर में खंडित मूर्ति को रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी मूर्तियों की पूजा करने या उन्हें घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों के बीच कलह या मानसिक अशांति की समस्या बनी रहती है। इसलिए मंदिर में खंडित मूर्ति को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। खंडित मूर्तियों को किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर देना चाहिए।

पूजा का दीपक टूटना

अगर मंदिर में रखा दीपक पूजा करते समय टूट गया है, तो इसे अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीपक टूटने से किसी काम में बाधा आने के संकेत मिलते हैं। साथ ही बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। इससे यह संकेत भी मिलता है कि आपकी प्रार्थना में एकाग्रता की कमी रह गई है या फिर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। टूटे हुए दीपक को इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। इसे किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर दें या फिर पीपल के पेड़ के पास रख दें।

यह भी पढ़ें- घर में जूते-चप्पल रखने से जुड़ी ये गलतियां बन सकती हैं वास्तु दोष का कारण

पूजा की थाली या जल का कलश गिरना

इसके अलावा पूजा करते समय पूजा की थाली या जल के कलश का गिरना अशुभ माना जाता है। इससे आर्थिक संकट आने के संकेत मिलते हैं। साथ ही इसे पितृ दोष से जोड़कर भी देखा जाता है। ऐसे में ईश्वर के सामने हाथ जोड़कर अनजाने में हुई भूल के लिए क्षमा मांगें। इन संकेतों को मिलने पर आप नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए किसी ज्योतिषी की मदद जरूर लें।

यह भी पढ़ें- वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं मंदिर में रखी ऐसी मूर्तियां, छा सकती है कंगाली

यह भी पढ़ें- छोटे फ्लैट में अपनाएं वास्तु के 5 आसान टिप्स, बिना तोड़फोड़ घर में बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।