6500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और 16GB तक रैम वाला 5G फोन हुआ लॉन्च, प्रोसेसर भी है दमदार
Tecno Camon 50 Ultra स्मार्टफोन भारत में 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है। ...और पढ़ें

Tecno Camon 50 Ultra स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno Camon 50 Ultra स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन Silk-Flow डिजाइन के साथ आता है, जिसमें कंपनी ने कर्व डिस्प्ले दिया है। इस फोन को मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 8 जीबी की रैम और 6500mAh बैटरी के साथ मार्केट में उतारा गया है। टेकनो के इस फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है।
Tecno Camon 50 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
Tecno Camon 50 Ultra स्मार्टफोन में 6.78-इंच की 1.5K Curved AMOLED डिस्प्ले दी है, जिसका रेजोल्यूशन 1208 x 2644 पिक्सल है। फोन में डिस्प्ले दी डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 4500nits है। यह डिस्प्ले कोर्निंग Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है।
टेक्नो का यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट के साथ लाया गया है। यह फोन 8जीबी की LPDDR5X रैम के साथ मार्केट में लाया गया है। इसके साथ ही फोन में 8 जीबी की वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस HiOS 16 पर रन करता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन मल्टीटास्किंग और स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करता है।
टेक्नो के लेटेस्ट Camon 50 Ultra 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT700C प्राइमरी लेंस दिया गया है, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल 3x Telescope Periscope सेंसर और 8 मेगापिक्सल Ultra wide लेंस दिया गया है। इसके साथ ही एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
खबरें और भी
इस फोन को कंपनी ने 6500mAh बैटरी की बैटरी दी है। यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि 5 साल तक फोन की बैटरी हेल्थ बरकरार रहेगी। यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ लाया गया है। इसके साथ ही यह IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है।
Tecno Camon 50 Ultra की कीमत
Tecno Camon 50 Ultra स्मार्टफोन को 8 जीबी रैम के साथ 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत (कूपन डिस्काउंट के साथ) में लॉन्च किया गया है। इस फोन की सेल अमेजन पर 21 जुलाई से शुरू होगी।