विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5200mAh बैटरी के साथ आया टेक्नो का नया फोन, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और IP69 रेटिंग भी

Updated: Fri, 28 Aug 2026 12:58 PM (IST)

टेक्नो ने भारत में IP69 रेटिंग वाला नया बजट स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 Pro लॉन्च किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. Tecno Spark Go 3 Pro IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च हुआ।

  2. इसमें 5200 mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले है।

  3. IR ब्लास्टर और AI नॉइज़ कैंसिलेशन जैसे फीचर्स।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno ने इंडियन मार्केट में नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन Tecno Spark Go 3 Pro के नाम से पेश किया गया है। टेक्नो का यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है। Tecno Spark Go 3 Pro को लेकर कंपनी का दावा है कि उसका लेटेस्ट स्मार्टफोन हाई-प्रेशर वाटर जेट, डस्ट और एक्सीडेंटल ड्रॉप के बाद भी सेफ रहेगा। टेक्नो ने इस फोन को 'देश जैसा दमदार' टैगलाइन के साथ लॉन्च किया है।

Tecno Spark Go 3 Pro की खूबियां

Tecno Spark Go 3 Pro स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दी है। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एंट्री लेवल सेगमेंट का पाहला स्मार्टफोन है, जिसे IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन बारिश, धूल और गिरने पर भी सुरक्षित रहता है। टेक्नो का यह बजट स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में 5200 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्च में यूजर्स कई घंटों का बैकअप देता है। यानी एक चार्ज में नॉर्मल यूज में यह फोन पूरे दिन चल सकता है। टेक्नो का यह फोन 15W चार्जिंग का साथ आता है।

 

Tecno Spark Go 3 Pro स्मार्टफोन में ऑडिओ और कनेक्विटी के लिए कई सारे नए फीचर के साथ पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन में एआई Voiceprint Noise Cancellation टेक्नोलॉजी दी गई है। यह कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड में जोर से आने वाली आवाजों को कम कर देता है, जिसे यूजर्स के बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलता है। इसके साथ ही फोन में आई आर ब्लास्टर भी दिया गया है। इससे इस फोन को रिमोट की तरह यूज किया जा सकता है और घर के टीवी, एसी और दूसरे एप्लायंसेज को कंट्रोल किया जा सकता है। इस फोन में डुअल स्पीकर सेटअप के साथ DTS सपोर्ट भी दिया गया है।

Tecno Spark Go 3 Pro की कीमत

Tecno Spark Go 3 Pro स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 15,999 रुपये की कीमत में लाया गया है। दूसरे वेरिएंट को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 16,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

Tecno Spark Go 3 Pro स्मार्टफोन को फिलहाल अमेजन पर लिस्ट किया गया है। अमेजन पोस्टर से पता चलता है कि फोन की सेल 4 सितंबर से शुरू होगी। इस फोन को चार कलर - ब्लैक, डार्क सिल्वर, ऑरेंज और रेडवाइन ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें- Vivo लॉन्च करेगा Vivo Y600i और Y600i AI स्मार्टफोन, 7200mAh बैटरी वाले Y500i को करेंगे रिप्लेस