Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dual Inverter Vs Single Inverter AC: कौन-सा AC कम बिजली खर्च करता है और देता है बेहतर कूलिंग?

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 05:00 PM (IST)

    गर्मियों में AC की बढ़ती जरूरत के बीच सिंगल और डुअल इन्वर्टर AC में चुनाव एक चुनौती है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Dual Inverter Vs Single Inverter AC: कौन-सा AC कम बिजली खर्च करता है और देता है बेहतर कूलिंग?


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां आ गई हैं और अब ऐसे मौसम में एयर कंडीशनर (AC) लग्जरी नहीं बल्कि जरूरत बन गया है। मार्केट में तो आजकल AC भी कई तरह के आ गए हैं। हालांकि बढ़ते ऑप्शंस के बीच ग्राहकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर सिंगल इन्वर्टर AC लेना बेहतर रहेगा या थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करके डुअल इन्वर्टर AC लिया जाए।

    ऐसे में पहले तो दोनों तकनीकों के बीच का अंतर समझना जरूरी है, क्योंकि इसका सीधा असर बिजली बिल, कूलिंग पर पड़ता है। चलिए पहले जानते हैं कैसे काम करते हैं दोनों AC...

    दोनों AC कैसे काम करते हैं?

    जहां एक तरफ सिंगल इन्वर्टर AC में एक रोटरी सिलेंडर वाला कंप्रेसर होता है। ये जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड एडजस्ट करता है, जिससे कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता। जबकि डुअल इन्वर्टर AC में दो रोटरी सिलेंडर मिलते हैं, जो 180 डिग्री के कोण पर काम करते हैं। इस एडवांस टेक्नोलॉजी से कंप्रेसर पर दबाव बंट जाता है। साथ ही कंपन कम हो जाती है और AC बेहतर स्पीड रेंज में काम कर पाता है।

    WhatsApp Image 2026-06-02 at 3.22.19 PM

    बिजली की बचत में कौन-सा बेहतर?

    बिजली की बचत में डुअल इन्वर्टर AC ज्यादा बेहतर माना जाता है क्योंकि ये रूम के ठंडा होने के बाद अपनी स्पीड काफी स्लो कर सकता है, जिससे बिजली की खपत कम हो जाती है। यही कारण है कि ऐसे AC आमतौर पर बेहतर ISEER रेटिंग और हाई BEE स्टार रेटिंग के साथ ही आते हैं।

    अगर आप हर रोज 5 घंटे या उससे ज्यादा टाइम तक AC चलाते हैं, खासकर रातभर, तो डुअल इन्वर्टर AC लंबे टाइम में बिजली बिल कम करने में मदद कर सकता है।

    शोर और कूलिंग में कौन-सा बेस्ट?

    ऐसा देखा गया है कि डुअल इन्वर्टर AC का आउटडोर यूनिट भी कम शोर करता है क्योंकि इसके दोनों सिलेंडर कंपन को बैलेंस्ड कर लेते हैं। यह रूम को तेजी से ठंडा करता है और टेम्परेचर को भी ज्यादा स्टेबल बनाए रखता है। हालांकि, सिंगल इन्वर्टर AC भी नॉन-इन्वर्टर AC की तुलना में बेहतर कूलिंग और कम शोर करते हैं।

    खबरें और भी

    कौन-सा AC बेहतर रहेगा?

    अगर बजट की दिक्कत नहीं है और रोजाना घर में AC का इस्तेमाल 5 घंटे या उससे ज्यादा होने वाला है, तो डुअल इन्वर्टर AC बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। जबकि 3 से 4 घंटे के रेगुलर इस्तेमाल के लिए सिंगल इन्वर्टर AC भी किफायती ऑप्शन है।

    यह भी पढ़ें- पोर्टेबल AC Vs विंडो AC: कौन-सा AC कम बिजली खर्च करता है और देता है बेहतर कूलिंग?