विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO पर नॉमिनी अपडेट करने का सबसे आसान तरीका, PF का पैसा मिलने में नहीं होगी दिक्कत

Updated: Mon, 31 Aug 2026 12:15 PM (IST)

ईपीएफओ अकाउंट में नॉमिनी डिटेल्स अपडेट करना अब बेहद आसान है, जिसे आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। यह ...और पढ़ें

EPFO पर नॉमिनी अपडेट करने का सबसे आसान तरीका, PF का पैसा मिलने में नहीं होगी दिक्कत

EPFO पर नॉमिनी अपडेट करने का सबसे आसान तरीका, PF का पैसा मिलने में नहीं होगी दिक्कत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपकी सैलरी से भी हर मंथ PF का पैसा कट रहा है, तो EPFO अकाउंट में नॉमिनी की डिटेल्स अपडेट रखना काफी ज्यादा जरूरी है। चाहे शादी हो, बच्चे होने या फैमिली में किसी बदलाव के बाद अगर आपने नॉमिनी की डिटेल्स अपडेट नहीं की हैं, तो इसे इग्नोर करना आगे चलकर आपके लिए दिक्कत बन सकता है।

ऐसे में जरूरत पड़ने पर PF की रकम क्लेम करने में फैमिली को दिक्कत हो सकती है। अच्छी बात ये है कि EPFO की e-Nomination सुविधा के जरिए आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ही नॉमिनी अपडेट कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे...

EPFO पर नॉमिनी अपडेट करने का तरीका

  • नॉमिनी अपडेट करने के लिए सबसे पहले ब्राउजर में EPFO की वेबसाइट खोलें।
  • यहां UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा की मदद से अपने PF अकाउंट में लॉगइन करें।
  • लॉगइन करने के बाद आपको अपने अकाउंट का डैशबोर्ड दिखाई देगा।
  • अब डैशबोर्ड में दिए गए Manage विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेन्यू में E-NOMINATION का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करते ही नॉमिनी जोड़ने या अपडेट करने का प्रोसेस शुरू हो जाएगी।
  • अब स्क्रीन पर Having Family? का ऑप्शन आएगा।
  • अगर आपके परिवार के सदस्य हैं, तो Yes चुनें।
  • इसके बाद नॉमिनी की जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, आधार से जुड़ी जानकारी और आपके साथ संबंध दर्ज करें।
  • इसके अलावा नॉमिनी का एड्रेस और मांगी गई अन्य डिटेल्स भरें।
  • अगर आप एक से ज्यादा नॉमिनी जोड़ना चाहते हैं, तो Add Row के ऑप्शन का यूज करें।
  • जानकारी पूरी करने के बाद Save Family Details पर क्लिक करें।
  • एक से ज्यादा नॉमिनी जोड़ने पर आपको यह भी तय करना होगा कि PF की रकम में किस नॉमिनी का कितना हिस्सा होगा।
  • इसके लिए Total amount of Share (%) में परसेंट ऐड करें।
  • अगर केवल एक नॉमिनी है, तो उसके हिस्से में 100% दर्ज करें।
  • कई नॉमिनी होने पर अपनी जरूरत के अनुसार परसेंट बांट दें।
  • इसके बाद Save EPF e-Nomination पर क्लिक करें।

आखिर में e-Sign से करें वेरिफिकेशन

  • नॉमिनेशन सेव करने के बाद e-Sign Pending दिखाई देगा।
  • इसे पूरा करने के लिए e-Sign ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इधर अब मांगी गई डिटेल्स एंटर करें।
  • इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
  • OTP दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।

वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद नॉमिनेशन सक्सेसफुल का मैसेज आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। इस तरह आप घर बैठे ही अपने EPFO अकाउंट में नॉमिनी की डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं और फ्यूचर में PF क्लेम से जुड़ी परेशानी से बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Vivo का 6500 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹18,524 में, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 50MP कैमरा