Trending

    होली पर चाहते हैं फोन से अच्छी तस्वीरें लेना? तो बदलें ये कैमरा सेटिंग्स

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 12:00 PM (IST)

    होली पर अगर आप भी फोन से कुछ अच्छी तस्वीरें लेना चाहते हैं तो अभी से इसकी कैमरा सेटिंग चेंज कर लें। जबकि DSLR जैसे शॉट्स के लिए, आप पोर्ट्रेट मोड का इ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    होली पर चाहते हैं फोन से अच्छी तस्वीरें लेना? तो बदलें ये कैमरा सेटिंग्स  


    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा फेस्टिवल है। ऐसे खास मौकों पर तस्वीरें न सिर्फ यादें बना देती हैं, बल्कि सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम पर भी सबसे ज्यादा शेयर की जाती हैं, लेकिन कभी-कभी तेज लाइट, उड़ते गुलाल, पिचकारी का पानी और तेज धूप फोटो को धुंधला, फीका या ओवरएक्सपोज़्ड बना सकती है। ऐसे में आप फोन की कुछ सेटिंग चेंज करके होली पर फोन से अच्छी तस्वीरें ले सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

    HDR मोड रखें ऑन

    ऐसा भी देखा गया है कि होली के दौरान कुछ जगह बैकग्राउंड कभी कभी काफी चमकीला होता है तो कभी शैडो ज्यादा होती है। ऐसे में HDR (High Dynamic Range) मोड आपकी तस्वीरों को बैलेंस करता है। इसे ऑन करने से कलर ज्यादा नैचुरल आते हैं, चेहरे डार्क नहीं दिखते और
    आसमान व बैकग्राउंड ब्लो-आउट नहीं होता। धूप में फोटो लेते वक्त तो HDR जरूर ऑन रखें।

    कैमरा रिज़ॉल्यूशन सेट करें

    आजकल कई स्मार्टफोन अलग-अलग फोटो क्वालिटी में तस्वीरें कैप्चर करते हैं। इसलिए हमेशा हाईएस्ट MP मोड में शूट करें। अगर फोन में 50MP / 64MP मोड है, तो होली के लिए ये बेस्ट हो सकता है। इससे आप बाद में फोटो को क्रॉप भी करें तो क्वालिटी खराब नहीं होगी।

    Pro Mode में वाइट बैलेंस सेट करें

    होली के कलर कैमरे को कंफ्यूज कर सकते हैं। कच्चे गुलाल का लाल या नीले कलर स्किनटोन को बदल देता है। लेकिन अगर आप इस दौरान प्रो मोड यूज करते हैं तो अच्छी तस्वीरें ले सकते हैं। अगर आपके फोन में Pro Mode है तो White Balance को Daylight या Auto पर सेट करें।

    Portrait मोड का इस्तेमाल

    अगर आप फोन से होली के दौरान DSLR जैसी तस्वीरें लेना चाहते हैं तो पोर्ट्रेट मोड जरूर इस्तेमाल करें। होली में लोगों की फोटो, खासकर कलर लगाते या हंसते हुए पलों की, पोर्ट्रेट मोड में तस्वीरें काफी शानदार आती है। Background blur कलर को और ज्यादा उभार देता है। साथ ही इससे सब्जेक्ट अलग से उभरकर सामने आता है।

    Lens क्लीन अलर्ट

    आजकल कुछ स्मार्टफोन्स में लेंस क्लीन करने का अलर्ट भी मिलता है जो होली के दौरान आपकी काफी मदद कर सकता है। अगर आप Lens क्लीन अलर्ट सेटिंग ऑन कर देते हैं और होली खेलते वक्त फोन का लेंस गंदा हो जाता है तो आपको तुंरत इसे क्लीन करने का अलर्ट मिल जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,199 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी