विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या सिर्फ एक फोटो से पता चल सकती है आपकी Location? ज्यादातर लोग नहीं जानते

Updated: Mon, 31 Aug 2026 08:00 AM (IST)

स्मार्टफोन से खींची गई तस्वीरें EXIF मेटाडेटा के जरिए आपकी लोकेशन बता सकती हैं, खासकर अगर GPS डेटा सेव हो। सोशल मीडिया पर शेयर करने पर मेटाडेटा हट सकता है।

क्या सिर्फ एक फोटो से पता चल सकती है आपकी Location? ज्यादातर लोग नहीं जानते

क्या सिर्फ एक फोटो से पता चल सकती है आपकी Location? ज्यादातर लोग नहीं जानते


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में मोबाइल से फोटो खींचना काफी आसान है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी एक नॉर्मल-सी तस्वीर आपकी लोकेशन भी बता सकती है? जी हां, कई मामलों में इसका जवाब हां है। हालांकि हर तस्वीर से किसी शख्स की सटीक लोकेशन पता चल जाए, ऐसा जरूरी भी नहीं है। फोटो में मौजूद कुछ डिजिटल डिटेल्स और आसपास दिखाई देने वाली चीजें इसमें बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

फोटो में हाईड हो सकती है लोकेशन

स्मार्टफोन से कैप्चर की गई तस्वीर में कई बार EXIF मेटाडेटा सेव रहता है। इसमें तस्वीर खींचने के टाइम और डिवाइस की डिटेल्स के साथ GPS लोकेशन जैसी डिटेल्स भी शामिल हो सकती हैं। अगर कैमरा एप को लोकेशन की परमिशन मिली हुई है और फोटो में GPS डेटा सेव हो गया है, तो किसी शख्स के पास रियल फोटो होने पर वो उसकी लोकेशन से जुड़ी डिटेल्स तक देख सकता है।

इतना ही नहीं कुछ एप्स और ऑनलाइन टूल्स तो इस मेटाडेटा को रीड करके फोटो से जुड़ी लोकेशन दिखा सकते हैं। हालांकि WhatsApp या कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीर शेयर करने के दौरान मेटाडेटा हटा जाता है या बदल जाता है, इसलिए हर शेयर की गई तस्वीर में GPS डिटेल्स मौजूद हो, यह जरूरी नहीं है।

WhatsApp Image 2026-08-30 at 8.19.05 PM

बिना GPS के भी लग सकता है अंदाजा

सबसे खास बात ये है कि फोटो में लोकेशन डेटा मौजूद न होने के बावजूद किसी फोटो से जगह का अंदाजा लगाया जा सकता है। उदाहरण के लिए तस्वीर में सड़क के साइन बोर्ड, दुकान के नाम, गाड़ी की नंबर प्लेट या किसी खास इमारत की पहचान जैसी चीजें दिखाई दे रही हों तो उनसे भी लोकेशन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

आजकल मार्केट में कई ऐसे AI बेस्ड इमेज एनालिसिस टूल्स भी आ गए हैं जो तस्वीर में दिखाई देने वाले ऐसे संकेतों को पहचानकर संभावित जगह का अनुमान लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Vivo का 6500 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹18,524 में, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 50MP कैमरा