Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आज ही लॉक करें आधार का बायोमेट्रिक डेटा, साइबर अपराधी उठा सकते हैं फायदा; क्या है तरीका?

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 07:30 PM (IST)

    ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए आधार बायोमेट्रिक डेटा को लॉक करना महत्वपूर्ण है। UIDAI वेबसाइट और आधार ऐप के माध्यम से इसे आसानी से लॉक और अनलॉक किया ज ...और पढ़ें

    आधार बायोमेट्रिक डेटा को ऐसे करें लॉक और अनलॉक

    आधार बायोमेट्रिक डेटा को ऐसे करें लॉक और अनलॉक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी देश ही नहीं विदेशों में बैठकर भी लोगों को चुना लगा रहे हैं। बीते कुछ समय से ऑनलाइन फ्रॉड में सबसे कॉमन बात सामने आई है। वह यूजर के मोबाइल में आए ओटीपी या आधार बायोमेट्रिक डिटेल का लीक हो जाना है। आज बिना आधार कोई भी काम मुश्किल होता है। ऐसे में इसका डेटा लीक होना बहुत आम है। सरकार ने डेटा लीक न हो इसके लिए आधार डिटेल्स को लॉक और अनलॉक करने का फीचर दिया है।

    आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट और आधार एप के जरिए इस फीचर को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। इसके लिए आपके आधार से लिंक फोन पर ओटीपी आएगा। यहां हम आपको स्टेप बाय स्पेट जानकारी दे रहे हैं।

    UIDAI की वेबसाइट से आधार बायोमेट्रिक कैसे लॉक करें?

    सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन कर My Aadhaar Section पर जाना है।
    इसके बाद लॉगइन करने के लिए आधार नंबर और कैप्चा कोड भरना है।


    अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी भरकर लॉगइन कर लेना।

    अब डैशबोर्ड में आपको लॉक/अनलॉक बायोमेट्रिक का ऑप्शन दिखेगा। इसी प्रोसेस से आप बायोमेट्रिक को अनलॉक कर सकते हैं। हालांकि, यह 10 मिनट बाद खुद लॉक हो जाता है।

    Aadhaar एप से कैसे लॉक करें?

    फोन में Aadhaar एप को ओपन कर लॉगइन कर लें।
    यहां आपको 'Biometric Settings' के ऑप्शन पर टैप कर बायोमेट्रिक्स डेटा को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।

    बायोमेट्रिक्स डेटा को लॉक करना क्यों जरूरी है?

     

    आधार डेटा पर यूजर का पूरा कंट्रोल हो इसलिए यह जरूरी है। बैंक अकाउंट ओपन करने से, सिम कार्ड खरीदने, या किसी सरकारी योजना के लिए आधार ऑथेंटिकेशन की जरूरत होती है। इस डेटा को लॉक कर आप ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी से बच सकते हैं। आधार बायोमेट्रिक का यूज कर आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (AePS) के जरिए बैंक अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं। अगर यह लॉक रहेगा तो साइबर अपराधी बैंक अकाउंट पर सेंध नहीं लगा पाएंगे।

    आधार बायोमेट्रिक डेटा लॉक कर आधार कार्ड धारक अपने डेटा को सिक्योर कर सकते हैं। साइबर अपराधी चोरी से भी आपके फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर आधार एक्सेस नहीं कर पाएंगे। वेबसाइट या एप से आधार डेटा अनलॉक करने पर यह 10 मिनट तक वैध रहता है। इसके बाद यह फिर से लॉक हो जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बंद हो गया mAadhaar एप, अब Step-by-Step जानिए नए वाले आधार एप को कैसे करें सेटअप