Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Android से iPhone पर WhatsApp चैट्स कैसे ट्रांसफर करें? जानें आसान तरीका; नहीं पड़ेगी किसी एप की जरूरत

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:00 AM (IST)

    नया फोन खरीदते समय सबसे बड़ी टेंशन सालों पुराने WhatsApp चैट्स और मीडिया को नए डिवाइस में ट्रांसफर करने की होती थी। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है। Meta ...और पढ़ें

    Android से iPhone पर WhatsApp चैट्स ट्रांसफर करने का तरीका यहां जानें।

    Android से iPhone पर WhatsApp चैट्स ट्रांसफर करने का तरीका यहां जानें। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक नए स्मार्टफोन पर स्विच करना आमतौर पर एक बड़ा सिरदर्द माना जाता था, जिसमें सबसे बड़ी चिंता सालों पुराने WhatsApp कन्वर्सेशन्स को पीछे छोड़ देने की होती थी। हालांकि, अब ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस साल की शुरुआत में, Meta के मालिकाना हक वाले इस मैसेजिंग एप ने एक इन-बिल्ट क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर फीचर पेश किया है। ये यूजर्स को किसी भी थर्ड-पार्टी टूल पर डिपेंड रहे बिना, Android और iPhone के बीच अपने चैट हिस्ट्री को सुरक्षित रूप से मूव करने की इजाजत देता है। बशर्ते आपके दोनों डिवाइसेस सिस्टम जरूरतों को पूरा करते हों। अगर करते हों तो ये प्रोसेस काफी आसान है।

    यहं हम आपको बताएंगे कि कैसे आप केवल कुछ आसान स्टेप्स में अपने WhatsApp चैट्स को एक Android फोन से iPhone पर ट्रांसफर कर सकते हैं।

    क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर को सपोर्ट करता है WhatsApp

    WhatsApp चैट हिस्ट्री को Android से iPhone पर ट्रांसफर करने के लिए नेटिव सपोर्ट ऑफर करता है। क्लाउड बैकअप के उलट, जो प्लेटफॉर्म-स्पेसिफिक होते हैं (जैसे Android के लिए Google Drive और iPhone के लिए iCloud), ये तरीका एक लोकल वाई-फाई कनेक्शन के जरिए सीधे दोनों डिवाइसेस के बीच चैट्स ट्रांसफर करता है।

    इसका मतलब है कि ट्रांसफर के दौरान आपका डेटा किसी भी क्लाउड सर्वर से होकर नहीं गुजरता है। WhatsApp ये भी साफ करता है कि वह ट्रांसफर किए जा रहे डेटा को न तो एक्सेस कर सकता है और न ही देख सकता है।

    हालांकि, इसमें कुछ सीमाएं भी हैं। सबसे पहले, पुरानी चैट्स को नई बातचीत के साथ मर्ज करना संभव नहीं है। इसके अलावा, WhatsApp आपको पुराने डिवाइस पर नंबर बदले बिना किसी दूसरे फोन नंबर पर चैट्स ट्रांसफर करने की इजाजत नहीं देता है। ट्रांसफर के दौरान WhatsApp Business चैट्स, स्टेटस अपडेट्स और पीयर-टू-पीयर पेमेंट मैसेजेस को भी सपोर्ट नहीं किया जाता है।

    खबरें और भी

    चैट ट्रांसफर शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

    चैट ट्रांसफर शुरू करने से पहले, ये पक्का कर लें कि दोनों डिवाइस पर WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल हो और आप एक ही फोन नंबर इस्तेमाल कर रहे हों। Wi-Fi कनेक्शन स्टेबल होना चाहिए और Android और iPhone, दोनों में काफी चार्ज होना चाहिए।

    आखिरी बात ये कि आपके iPhone में ट्रांसफर किए जा रहे चैट्स और मीडिया को रखने के लिए पर्याप्त फ्री स्टोरेज होना चाहिए।

    Android से iPhone पर WhatsApp चैट ट्रांसफर करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:

    • अपने Android फोन पर WhatsApp खोलें और Chats > Transfer chat history > Transfer to iPhone पर जाएं।
    • जब WhatsApp ट्रांसफर के लिए आपका चैट हिस्ट्री तैयार कर लें, तब Continue पर टैप करें।
    • अगर स्क्रीन पर प्रॉम्प्ट दिखाई दे, तो WhatsApp को अपने Android फोन के कैमरे का एक्सेस देने के लिए Allow पर टैप करें। इस पूरे ट्रांसफर प्रोसेस के दौरान डिवाइस को अनलॉक रखें।
    • अब अपने iPhone पर आएं। WhatsApp खोलें और सेम फोन नंबर का इस्तेमाल करके अपना अकाउंट वेरीफाई करें, जिसका इस्तेमाल आपके Android फोन में हो रहा था।
    • प्रॉम्प्ट आने पर, दोनों डिवाइसेस को आपस में कनेक्ट करने के लिए Allow पर टैप करें।
    • iPhone की स्क्रीन पर दिखाई दे रहे QR कोड को स्कैन करने के लिए अपने Android फोन के कैमरे का इस्तेमाल करें।
    • अपने Android फोन पर प्रॉम्प्ट आने पर, ट्रांसफर के लिए बनाए गए टेम्परेरी वाई-फाई नेटवर्क से जुड़ने के लिए Join पर टैप करें।
    • अब WhatsApp द्वारा आपके चैट हिस्ट्री और मीडिया को iPhone पर ट्रांसफर करने का इंतजार करें।
    • ट्रांसफर पूरा हो जाने के बाद, अपने iPhone पर Next पर टैप करें।
    • आपके सारे चैट्स अब WhatsApp में दिखाई देने लगेंगे और आप अपने नए iPhone पर एप का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: ये है दुनिया का पहला और 'असली' AI स्मार्टफोन,फ्लाइट से लेकर होटल बुकिंग तक सब करेगा खुद