विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix भी

Updated: Sun, 30 Aug 2026 07:00 PM (IST)

जियो का ₹1799 वाला प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 3GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रदान ...और पढ़ें

Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix भी

Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं और एक ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें लंबे टाइम तक डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन का मजा भी मिले, तो Jio का ₹1799 वाला प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जी हां, इस प्लान में कंपनी न सिर्फ 84 दिनों की वैलिडिटी दे रही है बल्कि इसमें टोटल 252GB डेटा भी मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में Netflix Basic, JioTV और JioAICloud जैसे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।

खास बात ये है कि प्लान में कंपनी गूगल Gemini का 18 महीने का Pro Plan भी फ्री में दे रही है, जिसकी कंपनी द्वारा बताई गई वैल्यू ₹35,100 है। इस सब्सक्रिप्शन में 5000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं। चलिए पहले प्लान के बेनिफिट्स जान लेते हैं...

Jio के ₹1799 वाले प्लान के बेनिफिट्स

Jio के ₹1799 रिचार्ज प्लान में आपको हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलने वाला है। साथ ही इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के दौरान कुल 252GB डेटा मिलेगा। अगर किसी दिन 3GB डेटा टाइम से पहले खत्म हो जाता है तो इंटरनेट बंद नहीं होगा, लेकिन स्पीड कम होकर 64 Kbps हो जाएगी। जबकि एलिजिबल यूजर्स को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलने वाला है।

अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS भी

प्लान में न सिर्फ डेटा बल्कि अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। साथ ही प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। इसका मतलब है कि आपको अलग से कॉलिंग या SMS पैक लेने की जरूरत नहीं है।

Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन भी

इस रिचार्ज की सबसे बड़ी खासियत में से एक इसके साथ मिलने वाला Netflix बेसिक का सब्सक्रिप्शन है, यानी प्लान में आपको पूरे 84 दिनों की प्लान वैलिडिटी के दौरान Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा प्लान में JioTV और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। JioAICloud के तहत 50GB फ्री स्टोरेज भी मिल रहा है।

JioHotstar और Google Gemini का सब्सक्रिप्शन

इसके अलावा Jio के इस प्लान में JioHotstar Mobile + Hollywood सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। साथ ही प्लान में Google Gemini का 18 महीने का Pro Plan सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का जबरदस्त फीचर फोन: बच्चों के हाथ में होगा मोबाइल लेकिन इंटरनेट और गेम्स नहीं