सिर्फ ₹30 का है अंतर: Jio के ₹719 और ₹749 प्लान्स में से कौन है आपके लिए बेस्ट?
Reliance Jio के पोर्टफोलियो में 719 रुपये और 749 रुपे के दो ऐसे प्लान्स हैं जिनकी कीमत में सिर्फ 30 ...और पढ़ें

Jio के ₹719 और ₹749 प्रीपेड प्लान्स में अंतर समझें। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio के पास लगभग एक जैसी कीमत वाले दो प्लान्स हैं, जिनकी कीमत 719 रुपये और 749 रुपये है। ये दोनों प्लान्स देशभर के ग्राहकों के लिए अवेलेबल हैं। कंपनी के 719 रुपये और 749 रुपये वाले प्लान्स में लगभग एक जैसे ही बेनिफिट्स मिलते हैं, लेकिन इनके बीच असली फर्क सर्विस वैलिडिटी और डेटा बेनेफिट्स में देखने को मिलता है। दोनों ही प्लान्स में कई तरह के फीचर्स दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों प्लान्स में क्या अंतर है।
Reliance Jio का 719 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Reliance Jio का 719 रुपये वाला प्लान 70 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें हर दिन 2GB डेटा मिलता है, यानी इस पूरे प्लान में टोटल 140GB डेटा बंडल किया गया है। इसके अलावा यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलते हैं। प्लान में Jio के स्पेशल बेनेफिट्स भी शामिल हैं, जिनमें JioHotstar Mobile और 50GB क्लाउड स्टोरेज के साथ JioAICloud शामिल है। डेली FUP डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी बंडल किया गया है, जो पूरी तरह ट्रूली अनलिमिटेड है। यानी अगर आप कंपनी के 5G कवरेज में हैं तो बिना किसी लिमिट के 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ यूजर्स के लिए 18 महीनों का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी अवेलेबल है।

Reliance Jio का 749 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Reliance Jio के 749 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलते हैं। खास बात ये है कि यह प्लान यूजर्स को 20GB का बोनस डेटा भी ऑफर करता है। इसमें भी JioHotstar Mobile और 50GB क्लाउड स्टोरेज वाला JioAICloud मिलता है। कंपनी का 749 रुपे वाला प्लान लगभग 719 रुपये वाले प्लान जैसे ही बेनेफिट्स देता है, लेकिन इसमें 72 दिनों की थोड़ी लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ भी अनलिमिटेड 5G डेटा और Google Gemini AI Pro शामिल है।
कौन-सा प्लान चुनें?
अगर आप अपने प्लान के साथ एक्स्ट्रा डेटा चाहते हैं, तो Jio का 749 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। बाकी सभी बेनेफिट्स दोनों में लगभग एक जैसे ही हैं और सर्विस वैलिडिटी में भी सिर्फ 2 दिनों का फर्क है। ऐसे में हमारी सलाह 749 रुपये वाले प्लान को चुनने की होगी, क्योंकि सिर्फ 30 रुपये ज्यादा देकर आपको 20GB एक्स्ट्रा डेटा मिल जाता है।
