Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8,000 mAh बैटरी वाला Redmi का नया फोन, कीमत 30 हजार से कम; 12 अगस्त से खरीद सकेंगे

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:01 AM (IST)

    Redmi Note 17 5G को हाल ही में भारत में 30 हजार से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। अगर आप बड़ी बैटरी के साथ एक नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। ...और पढ़ें

    Redmi Note 17 5G को हाल ही में लॉन्च किया गया है।

    Redmi Note 17 5G को हाल ही में लॉन्च किया गया है। 

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi Note 17 5G भारत में बीते दिनों गुरुवार को लॉन्च किया गया है। अगर आप 30 हजार रुपये से कम में एक नया फोन खरीदना चाह रहे हैं। तो इस पर विचार कर सकते हैं। इसमें काफी बड़ी बैटरी भी दी गई है। इसकी सेल जल्द शुरू होने वाली है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में।

    Redmi Note 17 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

    भारत में Redmi Note 17 5G की कीमत 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 27,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, टॉप-ऑफ-द-लाइन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है। कंपनी SBI, Axis Bank और Kotak क्रेडिट कार्ड्स पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर करेगी।

    ये फोन भारत में 12 अगस्त से Amazon और Xiaomi ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Note 17 5G को Arctic Blue, Dark Night और Starlight Purple कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।

    Redmi Note 17 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

    Redmi Note 17 5G एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो Xiaomi के लेटेस्ट HyperOS 3 के साथ आता है, जो Android 16 पर बेस्ड है। Xiaomi का ये सब-ब्रांड इस नए स्मार्टफोन के लिए चार साल के OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी पैच का वादा कर रहा है। Redmi Note 17 5G में 6.9-इंच की Full-HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 100 परसेंट DCI-P3 कलर गैमट, 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 960Hz PWM DC डिमिंग, Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और गीली या नम उंगलियों से भी बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए HydroTouch 2.0 दिया गया है।

    Redmi Note 17 5G को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। हैंडसेट में 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 इन-बिल्ट स्टोरेज है, जिसे microSD कार्ड के ज़रिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। हीट कंट्रोल के लिए, Redmi Note 17 5G में 10,416 स्क्वायर मिमी ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया के साथ वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन दिया गया है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP65 रेटिंग मिली है।

    खबरें और भी

    कैमरा सेटअप की बात करें तो, Redmi Note 17 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और 2x डिजिटल जूम वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और साथ में LED फ्लैश शामिल है। इसमें एक सेकेंडरी शूटर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो डिस्प्ले के होल-पंच कटआउट में मौजूद है। ये 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में कैपेबल है।

    Redmi Note 17 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिंगल चार्ज पर इसके लगभग 2.5 दिनों की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। इतना ही नहीं, टेक फर्म का दावा है कि ये फोन सिंगल चार्ज पर YouTube पर 28.29 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 24.14 घंटे का WhatsApp यूसेज, Google Maps के जरिए 10.58 घंटे का GPS नेविगेशन या 13.89 घंटे का BGMI गेमप्ले देगा। फोन का डायमेंशन 169.7x79.14x8.4mm है और इसका वजन लगभग 225 ग्राम है।

    यह भी पढ़ें: नेटवर्क न होने पर भी तुरंत समझेगा आपकी भाषा! जानिए कैसे काम करता है Google का ये ऑफलाइन AI टूल