Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कम बजट में चाहिए 84 दिन की वैलिडिटी? Jio का ये नॉन-5G प्लान बचाएगा आपके पैसे

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 11:00 AM (IST)

    अगर आप भी मानते हैं कि 5G थोड़ा ओवररेटेड है और मोबाइल रीचार्ज पर अपने पैसे बचाना चाहते हैं, तो Reliance Jio के पास आपके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स मौजूद ...और पढ़ें

    84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है Jio का ये बजट-फ्रेंडली 4G प्लान। Photo- ChatGPT.

    84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है Jio का ये बजट-फ्रेंडली 4G प्लान। Photo- ChatGPT.

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio बिना 5G के भी प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती है। अगर आप डेली 2GB डेटा प्लान या इससे ज्यादा डेली डेटा लिमिट वाले प्लान्स से रीचार्ज करते आ रहे हैं, तो शायद आप इनके बारे में भूल चुके होंगे। Jio ने घोषणा की थी कि वह उन प्लान्स के साथ 5G ऑफर नहीं करेगा जो डेली 2GB से कम डेटा के साथ आते हैं। ऐसे में, अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें लगता है कि 5G थोड़ा ओवररेटेड है। इससे कोई खास फायदा नहीं है और मोबाइल प्लान्स पर अपने कुछ पैसे बचाना चाहते हैं, तो आपके लिए कंपनी के पास कई बेहतरीन ऑप्शन्स मौजूद हैं।

    Jio मीडियम-टर्म वैलिडिटी के साथ एक ऐसा प्लान ऑफर करता है जिसमें 5G नहीं मिलता है। इसका मतलब है कि ये आपके बजट के लिए अच्छा होगा और हाई-स्पीड 4G नेटवर्क एक्सेस के साथ सीमलेस डेटा कनेक्टिविटी भी ऑफर करेगा। आइए इस प्लान के बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं।

    Reliance Jio का 889 रुपये वाला 4G प्रीपेड प्लान

    Reliance Jio डेली 1.5GB डेटा और 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ 889 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। इसके साथ ही यूजर्स को रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इसमें एक एड-ऑन बेनिफिट के तौर पर JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा, यूजर्स को Gemini Pro एक्सेस के साथ Google AI Pro प्लान का 18 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। सिर्फ इस सब्सक्रिप्शन की वैल्यू ही 35,100 रुपये के बेनिफिट्स के बराबर है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर की इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाएगी।

    अगर आप JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन नहीं चाहते हैं, तो आप 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को भी चुन सकते हैं।

    Jio का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    Reliance Jio का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 70 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान के साथ भी 18 महीनों के लिए Google AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। हालांकि इसकी सर्विस वैलिडिटी थोड़ी कम है, लेकिन इसकी कीमत भी कम है।

    खबरें और भी

    यहां आपको ये तय करना होगा कि क्या आप JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन के साथ ज्यादा वैलिडिटी के लिए एक्स्ट्रा पैसे देना चाहते हैं, या फिर आप बेसिक इस्तेमाल के लिए केवल 666 रुपये वाले प्लान के साथ ही जाना पसंद करेंगे।

    यह भी पढ़ें: Google की नई पॉलिसी से प्राइवेसी पर खतरा? AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल हो सकता है आपका डेटा; ऐसे करें ब्लॉक