विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फोन की 3 सेटिंग्स बदलें, 1.5GB डेटा चलेगा पूरा दिन; नहीं करना पड़ेगा एक्स्ट्रा रिचार्ज!

Updated: Thu, 27 Aug 2026 05:30 PM (GMT+05:30)

अगर आपके फोन का 1.5GB डेटा दिन खत्म होने से पहले ही खत्म हो जाता है, तो अब एक्स्ट्रा रिचार्ज ...और पढ़ें

फोन की 3 सेटिंग्स बदलें, 1.5GB डेटा चलेगा पूरा दिन; नहीं करना पड़ेगा एक्स्ट्रा रिचार्ज!

फोन की 3 सेटिंग्स बदलें, 1.5GB डेटा चलेगा पूरा दिन; नहीं करना पड़ेगा एक्स्ट्रा रिचार्ज!


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके फोन में भी हर रोज 1.5GB मोबाइल डेटा दिन खत्म होने से पहले ही खत्म हो जाता है, तो अब इस समस्या से बचने के लिए सिर्फ ज्यादा डेटा वाला रिचार्ज लेना जरूरी नहीं है। फोन की कुछ सेटिंग्स चेंज करके भी आप अनचाहे डेटा यूज को कम कर सकते हैं। खासतौर पर वीडियो, बैकग्राउंड एप्स और ऑटोमैटिक अपडेट काफी डेटा खर्च करते रहते हैं। ऐसे में इन 3 सेटिंग्स को चेंज करके आप मोबाइल डेटा को बचा सकते हैं और एक्स्ट्रा रिचार्ज से भी बच सकते हैं।

Data Saver मोड को रखें ऑन

सबसे पहले तो फोन में मौजूद Data Saver फीचर को ऑन कर दें। ये सेटिंग बैकग्राउंड में एप्स द्वारा यूज किए जाने वाले डेटा को लिमिटेड कर देती है। Android फोन में आमतौर पर इसे Settings में जाएं Network & Internet/Mobile Network और फिर Data Saver में जाकर आसानी से ऑन किया जा सकता है। इससे जिन एप्स को आप उस टाइम यूज नहीं कर रहे हैं, उनका मोबाइल डेटा खर्च कम हो सकता है।

बैकग्राउंड डेटा ऑफ करें

ऐसा भी देखा गया है कि बहुत से एप्स स्क्रीन पर खुले न होने के बावजूद बैकग्राउंड में इंटरनेट यूज करते रहते हैं। सोशल मीडिया और शॉपिंग एप्स इसका अच्छा उदाहरण हैं। आप इसे भी Settings में जाकर Apps और फिर किसी एप का नाम > Mobile Data & Wi-Fi में जाकर ऐसे एप्स का Background Data ऑफ कर सकते हैं, जिनकी आपको हर वक्त जरूरत नहीं है। इससे एप्स के पीछे से डेटा खर्च होने की संभावना कम होगी।

मोबाइल डेटा पर Auto-Update ऑफ करें

गूगल Play Store और दूसरे एप्स के ऑटोमैटिक अपडेट भी मोबाइल डेटा जल्द खत्म कर सकते हैं। इसलिए Play Store की सेटिंग में जाएं और एप्स को Wi-Fi पर ही Auto-Update करने का ऑप्शन ऑन करें। इसी तरह YouTube, Instagram और दूसरे वीडियो एप्स में भी मोबाइल डेटा के दौरान वीडियो क्वालिटी को कम रखने से भी काफी डेटा बच सकता है।

यह भी पढ़ें- Nokia का किफायती 4G फीचर फोन: 2.8 इंच की डिस्प्ले, Bluetooth 5.0 सपोर्ट जैसे फीचर्स