Trending

    फोन के Power Button की ये 5 ट्रिक्स आम नहीं, सिर्फ स्मार्ट लोग करते हैं इस्तेमाल

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 03:00 PM (IST)

    स्मार्टफोन का पावर बटन सिर्फ ऑन/ऑफ करने से कहीं ज़्यादा काम आता है। यह कई फीचर्स को कंट्रोल कर सकता है, जिससे फोन का इस्तेमाल आसान हो जाता है। इस लेख ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    फोन के Power Button की ये 5 ट्रिक्स आम नहीं, सिर्फ स्मार्ट लोग करते हैं इस्तेमाल


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज भी बहुत से लोग अपने स्मार्टफोन के पावर बटन का इस्तेमाल सिर्फ उसे ऑन या ऑफ करने के लिए करते हैं, लेकिन यह छोटा-सा बटन आपके फोन के कई फीचर्स को भी कंट्रोल कर सकता है। सही सेटिंग्स के साथ आपका पावर बटन कई कामों को आसान बना सकता है, जिससे आपके फोन का इस्तेमाल बहुत आसान और स्मार्ट हो जाएगा। आज हम आपको इसके ऐसे ही 5 इस्तेमाल बताएंगे।

    क्विक कैमरा एक्सेस

    iPhone में तो आजकल खास कैमरा कंट्रोल बटन मिलता है लेकिन अगर आपके पास कोई एंड्राइड फोन है तो आप उसमें भी पावर बटन को कैप्चर बटन की तरह यूज कर सकते हैं। कई बार कोई खास पल एकदम से सामने आ जाता है और कैमरा खोलते-खोलते वो मौका मिस हो जाता है। ऐसे में आप पावर बटन को दो बार प्रेस करके कैमरा एक्सेस कर सकते हैं। इससे कैमरा भी कुछ ही सेकेंड्स में खुल जाएगा और आप फटाफट फोटो क्लिक कर सकेंगे।

    AI असिस्टेंट करें एक्टिव

    आजकल आपको ज्यादातर स्मार्टफोन्स में पावर बटन को होल्ड करने पर AI असिस्टेंट जैसे Gemini या दूसरे वॉइस असिस्टेंट देखने को मिल जाते हैं। इसके जरिए आप कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। यहां तक की किसी को कॉल कर सकते हैं या फिर कई छोटे-छोटे काम बिना फोन को हाथ लगाए करवा सकते हैं।

    टॉर्च को करें ऑन/ऑफ

    अंधेरे में कई बार फोन की फ़्लैश ऑन करने के लिए फोन अनलॉक करने की जरूरत पड़ती है। कई फोन्स में पावर बटन से टॉर्च ऑन या ऑफ करने का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में बस आप एक बार सेटिंग में जाकर इस फीचर को एक्टिव करके जरूरत पड़ने पर एक प्रेस में टॉर्च ऑन कर सकते हैं।

    इमरजेंसी SOS फीचर

    पावर बटन पर आप इमरजेंसी SOS फीचर भी सेट कर सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से पावर बटन का सबसे अहम इस्तेमाल इमरजेंसी SOS फीचर में किया जाता है। अगर ये सेटिंग ऑन हो, तो पावर बटन को 3 या 5 बार दबाने से फोन अपने आप इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को लोकेशन और जरूरी जानकारी सेंड कर देता है। मुश्किल वक्त में ये फीचर आपकी काफी मदद कर सकता है।

    एक प्रेस में कॉल कट

    फोन की सेटिंग्स में जाकर आप इसे अपनी आने वाली इनकमिंग कॉल को कट करने के लिए भी यूज कर सकते हैं। Press Power Button to End Call ऑप्शन को ऑन करने के बाद आप सिर्फ एक बार पावर बटन दबाकर किसी भी कॉल को एंड कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Vivo का 6,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट