क्लाउड का झंझट खत्म! ऑन-डिवाइस AI डेस्कटॉप्स का दौर शुरू, Apple के नए Macs सेट कर रहे हैं बेंचमार्क
टेक की दुनिया में अब AI डेस्कटॉप्स का दौर शुरू हो चुका है, जहां कंप्यूटर बिना क्लाउड इंटरनेट पर निर्भर ...और पढ़ें

AI डेस्कटॉप्स का नया दौर। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। AI डेस्कटॉप्स का दौर शुरू हो चुका है, जहां कंप्यूटर्स इंटरनेट पर मौजूद AI सर्विसेज पर निर्भर रहने के बजाय सीधे अपने हार्डवेयर पर कई तरह के टास्क पूरे करने लगे हैं। Apple ने नए Mac Mini और Mac Studio के साथ इस बदलाव को और आगे बढ़ाया है। नए मॉडल्स में M6 और M5 Ultra चिप्स दिए गए हैं, जिनमें AI टास्क्स के लिए एक अलग NPU भी मौजूद है। Mac Mini पहली बार Apple की 2nm टेक्नोलॉजी वाली चिप के साथ आया है। बाहर से देखने पर दोनों कंप्यूटर्स पुराने मॉडल्स जैसे ही लगते हैं, लेकिन अंदर से इनकी प्रोसेसिंग, ग्राफिक्स और AI कैपेबिलिटी में काफी बड़ा अपग्रेड किया गया है। हालांकि इस नई पावर के लिए कीमत भी चुकानी होगी। नए Mac Mini की शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये है, जबकि Mac Studio की शुरुआती कीमत 2.8 लाख रुपये है।
Apple के नए Macs के बारे में जानें
Mac Mini में 4 गुना बेहतर परफॉर्मेंस
नए Mac Mini में M6 चिप का ऑप्शन मिलेगा। ये Apple की पहली 2nm चिप है। दावा किया गया है कि M6 में पहली जेनरेशन की M1 चिप के मुकाबले लोकल AI परफॉर्मेंस 4 गुना तक बेहतर है। वहीं M4 की तुलना में ये बढ़त 1.5 से 5 गुना तक हो सकती है।
Mac Studio में 512GB तक रैम
Mac Studio में मिलने वाली M5 Ultra चिप सबसे पावरफुल ऑप्शन है। इसमें 512GB तक रैम का ऑप्शन मिलता है। इसका इस्तेमाल लोकल AI मॉडल्स रन करने, 3D रेंडरिंग और बड़े वीडियो प्रोजेक्ट्स के लिए किया जा सकता है।
AI डेस्कटॉप में बिना इंटरनेट भी चलेगा AI
AI एजेंट्स में बेहतर: AI एजेंट्स अपने दम पर पूरा वर्कफ्लो या एक साथ कई काम संभाल सकते हैं। इस तरह के कामों के लिए AI डेस्कटॉप्स काफी बेहतर हैं।
24x7 चल सकता है AI: AI डेस्कटॉप में एजेंट्स लगातार बैकग्राउंड में काम करते रह सकते हैं, इसलिए यूजर को हर छोटे-बड़े काम के लिए ब्राउजर या एप खोलकर बार-बार ChatGPT या कोई दूसरा LLM इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती।
लोकल AI में आगे: AI मॉडल्स को सीधे PC पर रन किया जा सकता है, जिससे इंटरनेट और क्लाउड सर्विसेज पर निर्भरता कम हो सकती है। इसी वजह से Mac Mini और Mac Studio जैसे डेस्कटॉप्स एक बार फिर चर्चा में हैं। ऐसे कंप्यूटर्स केवल नॉर्मल डेस्कटॉप की तरह नहीं, बल्कि 24x7 AI वर्कस्टेशन के तौर पर काम करते हैं।
इस तरह बढ़ेंगे AI PCs
Gartner का अनुमान है कि 2026 में बिकने वाले कुल PCs में से 54.7% AI PCs होंगे, जिसका मतलब है कि करीब 14.31 करोड़ यूनिट्स AI PCs की बिक्री होगी।
चाहिए AI डेस्कटॉप? Mac के अलावा ये ऑप्शन्स भी हैं मौजूद
ASUS NUC 15 PRO SLIM: Windows में इसे चुना जा सकता है। इसकी कीमत करीब 65 हजार रुपये से शुरू होती है और इसमें रैम और स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा मिलती है।
ASUS ROG NUC 2025: AI, 3D और गेमिंग जैसे हैवी टास्क्स के लिए बेस्ट है। इसकी कीमत 3.2 लाख रुपये से शुरू होती है।
Lenovo ThinkCentre M70q: मल्टीटास्किंग के लिए ज्यादा बेहतर है। ये एक साथ चार मॉनिटर्स को सपोर्ट कर सकता है। इसकी कीमत 1.28 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Vi vs BSNL: अनलिमिटेड डेटा या 72 दिनों की वैलिडिटी? ₹435 और ₹485 वाले प्लान्स में समझें असली फर्क

