Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jio: ₹60 से कम के इस प्लान में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, 30 दिनों तक देखें 1000+ लाइव TV चैनल्स

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 11:00 AM (IST)

    Reliance Jio ने 60 रुपये से भी कम के बजट में एक ऐसा प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है, जो यूजर्स को जबर्दस्त एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स देता है। अगर आप बहुत ही क ...और पढ़ें

    Jio के 55 रुपये वाले प्लान की डिटेल। Photo- ChatGPT.

    Jio के 55 रुपये वाले प्लान की डिटेल। Photo- ChatGPT.

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, Reliance Jio के पास 60 रुपये से कम का एक ऐसा प्रीपेड प्लान है, जिसके साथ यूजर्स को कई एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स मिलते हैं। ये पूरी तरह से OTT बेनिफिट्स नहीं हैं, बल्कि इन्हें एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स कहा जा सकता है। अगर आप बहुत ही किफायती कीमत पर एंटरटेनमेंट की तलाश में हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेहतरीन काम कर सकता है। हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं, उसे हाल ही में लॉन्च किया गया है और ये है Jio का 55 रुपये वाला प्रीपेड प्लान। इस प्रीपेड प्लान के साथ कई Live टीवी चैनल्स बंडल किए गए हैं।

    इस 55 रुपये वाले प्लान को कंपनी ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। आइए जल्दी से इस प्लान के सभी बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं।

    Reliance Jio का 55 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    Reliance Jio के 55 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में केवल 10MB डेटा मिलता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये कोई डेटा वाउचर नहीं है, बल्कि ये एक TV एक्सेस वाउचर है। आप इस प्लान के साथ लाइव TV चैनल्स देख सकते हैं। इस जियो प्रीपेड प्लान के साथ यूजर्स को 1000 से ज्यादा Live TV चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। JioStar, Sony Entertainment, Sun TV Network, Warner Bros Discovery और ETV जैसे बड़े ब्रॉडकास्टर्स इस प्लान के तहत अपने TV चैनल्स का पूरा पोर्टफोलियो ऑफर कर रहे हैं। इस पैक की वैलिडिटी 30 दिनों की है, इसलिए अगर आप इन बेनिफिट्स को आगे भी जारी रखना चाहते हैं, तो आपको 30 दिनों के बाद दोबारा रिचार्ज करना होगा।

    इसमें आपको न केवल रेगुलर SD (स्टैंडर्ड डेफिनेशन) चैनल्स का एक्सेस मिलेगा, बल्कि HD (हाई डेफिनेशन) चैनल्स भी देखने को मिलेंगे। HD चैनल्स के साथ आप हायर क्वालिटी में स्ट्रीमिंग कर सकेंगे, जो आपके व्यूइंग एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बना देगा। ये चैनल्स अलग-अलग ब्रॉडकास्टर्स के एप्स पर उपलब्ध नहीं होंगे। इसके बजाय, आपको JioTV मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा और फिर आप इन लाइव टीवी चैनल्स को देख पाएंगे। बस अपने उस जियो नंबर से लॉग इन करें, जिस पर आपने 55 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज किया है। Reliance Jio देश के सभी लाइसेंस प्राप्त टेलीकॉम सर्कल्स में हर एक सब्सक्राइबर के लिए इस प्लान को ऑफर कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: ये है दुनिया का पहला और 'असली' AI स्मार्टफोन,फ्लाइट से लेकर होटल बुकिंग तक सब करेगा खुद

    खबरें और भी