UIDAI ने डिएक्टिवेट किए 2.5 करोड़ आधार कार्ड: आपका आधार एक्टिव है या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस
यूआईडीएआई ने 2.5 करोड़ से अधिक आधार कार्ड निष्क्रिय किए हैं। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने संसद में बताया कि यह कदम आधार डेटाबेस की सटीकता और धोखाधड ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आधार संख्या जारी करने वाली संस्था यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने 2.5 करोड़ से ज्यादा आधार कार्ड निष्क्रिय किए हैं। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने संसद में बताया कि आधार डेटाबेस की सटीकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान के तहत इन्हें निष्क्रिय किया गया है।
किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद उसकी/उसके आधार संख्या को निष्क्रिय करना आवश्यक है। ऐसा करने से पहचान संबंधित संभावित धोखाधड़ी या आधार कार्ड से सरकारी कल्याणकारी योजना के गलत उपयोग को रोका जा सके। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए UIDAI ने मायआधार पोर्टल पर ‘Reporting of Death of a Family Member’ ऑनलाइन सर्विस भी शुरू की है।
आधार स्टेटस कैसे चेक करें?
राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान के तहत UIDAI ने आधार कार्ड निष्क्रिय करने का होमवर्क पूरा कर लिया है। संभव है कि इसमें उससे कुछ गलतियां भी हुई हों। यहां हम आपको आधार कार्ड का स्टेटस चेक करने का तरीका बता रहे हैं। इससे आप अपना और अपने परिजनों के आधार एक्टिव है या नहीं यह आसानी से चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1 - सबसे पहले आपको अपने फोन या लैपटॉप में मायआधार पोर्टल ओपन करना है।
स्टेप 2 - अब थोड़ा स्क्रॉल करें और Check Aadhaar Validity पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - यहां ओपन हुए पेज पर आपको अपना आधार नंबर और दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है। इसके बाद आपको प्रोसीड ऑप्शन पर क्लिक करना है।

अगले पेज पर आपको अपने आधार का स्टेटस देखने को मिलेगा। यहां आपको आधार स्टटस के साथ-साथ उम्र-सीमा, लिंग, राज्य और लिंक मोबाइल नंबर के आखिरी के अंक देखने को मिलेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।