विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPI पेमेंट करेंगे AI एजेंट्स: जानिए कैसे करेगा काम और क्या होंगी पाबंदियां

Published: Wed, 09 Sep 2026 03:18 PM (IST)

NPCI भारत में UPI पेमेंट के लिए AI एजेंट विकसित कर रहा है, जिससे यूजर्स को छोटे भुगतानों के लिए बार-बार अप्रूवल नहीं देना पड़ेगा।

UPI पेमेंट करेंगे AI एजेंट्स: जानिए कैसे करेगा काम और क्या होंगी पाबंदियां

UPI पेमेंट करेंगे AI एजेंट्स: जानिए कैसे करेगा काम और क्या होंगी पाबंदियां

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत में UPI पेमेंट के तरीके में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, NPCI ऐसे सिस्टम पर काम कर रहा है, जिसमें AI एजेंट यूजर्स की तरफ से UPI पेमेंट करेंगे। Reuters की हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि इसके लिए एक ऐसा फ्रेमवर्क डिजाइन किया जा रहा है, जिसमें यूजर को हर छोटे पेमेंट के लिए अलग से अप्रूवल देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस सिस्टम के तहत यूजर्स पहले से AI एजेंट को कुछ लिमिटेड एक्सेस दे सकेंगे। इसमें खर्च की मैक्सिमम लिमिट, पेमेंट टाइप और दूसरी शर्तें शामिल हो सकती हैं। इसके बाद एजेंट तय रूल्स के दायरे में रहते हुए खुद पेमेंट करेंगे।

कैसे होगा ये सिस्टम तैयार?

इस प्रोपोसड अरेंजमेंट को यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉल यानी UAP के जरिए लागू किए जाने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य AI एजेंट की पहचान, वेरिफिकेशन और पेमेंट की परमिशन के लिए एक कॉमन सिस्टम डिजाइन करना है। हालांकि, NPCI ने अभी इस प्रोटोकॉल की ऑफिशियल तौर पर घोषणा नहीं की है।

खास बात ये है कि सिस्टम इसके लिए UPI के मिलने वाले UPI सर्किल और रिजर्व Pay जैसे फीचर्स से मदद भी ले सकता है। UPI Circle में अकाउंट होल्डर किसी दूसरे यूजर को पेमेंट करने की परमिशन दे सकता है, जबकि Reserve Pay में एक तय लिमिट फ्यूचर के कई डेबिट के लिए रिजर्व किया जा सकता है।

छोटे पेमेंट से हो सकती है शुरुआत

रिपोर्ट्स में ऐसा भी बताया गया है कि AI एजेंट के जरिए शुरुआत में छोटे पेमेंट्स हो सकते हैं जिसमें किराने का सामान, ई-कॉमर्स और रोजाना की कम कीमत वाली खरीदारी जैसे काम शामिल हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यूजर किसी एजेंट को हर महीने एक तय रकम तक किराने का सामान खरीदने की परमिशन दे सकता है। एजेंट खुद सामान सेलेक्ट करके ऑर्डर प्रोसेस पूरा करके पेमेंट कर सकता है।

यह भी पढ़ें- 8000 mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, 8GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर