मात्र ₹14,999 में इस फोन में हैरान करने वाले फ्लैगशिप फीचर्स
AI+ ने Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जो किफायती कीमत में प्रीमियम फीचर्स प्रदान करते हैं। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हम किसी भी नए फोन से बेस्ट की उम्मीद करते हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि आजकल फोन हमारे लिए एक बेहद जरूरी डिवाइस बन चुका है। इससे हमारे डेली टास्क होते हैं और फुल एंटरटेनमेंट भी। लेकिन क्या एक आम यूजर किफायती कीमत में एक बेस्ट फोन की उम्मीद कर सकता है? क्योंकि जिन फोन्स में प्रीमियम या फ्लैगशिप फीचर्स होते हैं, उनकी प्राइस भी हाई होती है। लेकिन नए Ai+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G के साथ ऐसा नहीं है। दोनों फोन ने लॉच के बाद से मार्केट में तहलका मचा दिया है, वो भी अपनी कीमत की वजह से। बजट सेगमेंट में यह फोन उन लोगों की पहली पसंद बनेगा, जो कम कीमत में बेहतर फीचर्स चाहते हैं। ये वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन है।
रोजाना के टास्क को स्मूथ बनाए
दोनों स्मार्टफोन लाजवाब हैं। बात करें Ai+ Nova 2 Ultra 5G की, तो इसके शानदार स्पेसिफिकेशन्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह अपने सेगमेंट का एक किलर फोन है। इसका स्टनिंग और प्रीमियम डिजाइन, फोन से नजरें हटने नहीं देता। यह एक गेमिंग फोन है। इसमें MTK D7400 सुपरफास्ट प्रोसेसर और 8GB LPDDR4x RAM और 128GB स्टोरेज के साथ एक जबरदस्त कुलिंग सिस्टम मिलता है। खाली समय में इसके साथ एक घंटे का गेमिंग सेशन स्मूथ रहेगा। यह पावरफुल प्रोसेसर आपके रोजाना के टास्क को बेहतर तरीके से हैंडल कर सकता है। मल्टीटास्किंग, मीडिया कंजम्पशन और गेमिंग में कोई बाधा उत्मन नहीं होती, और फास्ट स्क्रॉलिंग एक स्मूद अनुभव देती है। खास बात यह है कि यह फोन आपको मात्र ₹14,999* में मिलेगा।
इसका 144Hz हाई रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले व्यूइंग एक्सपीरियंस को शानदार बना देता है। इस डिस्प्ले में 2,500 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे मैप, टेक्स्ट और फोटो की विजिबिलिटी पूरी क्लियर दिखाई देती है। वहीं दूसरी ओर, Ai+ Nova 2 5G भी किसी से कम नहीं है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.745-inch HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिस पर आप IPL का मजा बेहतर तरीके से ले सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है।
-1776860466629.jpg)
खींची गई तस्वीरों में खूबसूरत कहानी
Ai+ Nova 2 Ultra 5G की एक और खासियत इसका 50MP Sony Ultra-Wide कैमरा है, जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी में मदद करता है। खासकर तब, जब हम दोस्तों के साथ पहाड़ों पर मजे कर रहे हों। आपके द्वारा खींची गई तस्वीरों में बड़ा एरिया, जिसमें पहाड़, बहती नदी और हरे-भरे पेड़ सबकुछ आ जाएगा, आपकी तस्वीरों को एक खूबसूरत कहानी बना देगा। इसका कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है, जो पहाड़ों पर ट्रैकिंग के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग में मदद करता है। यह क्लियर और स्टेबल वीडियों प्रदान करता है। व्लॉगिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन का कैमरा इस्तेमाल किया, इसने यह महसूस नहीं होने दिया कि ये अंडर 15k स्मार्टफोन है।
बात करें Ai+ Nova 2 5G की, तो इसमें फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें सिंगल 50MP कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
एक बार चार्ज करने के बाद पूरा दिन वर्क मोड में रहे
वैसे, बता दें कि Ai+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G के साथ Unstoppable Powerhouse भीहै, जिसका काम बिना रुके हर समय बैटरी को पावर देना है। दोनों ही फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिसे एक बार चार्ज करने पर फोन पूरे दिन वर्क मोड में रहेंगे। लगातार गेमिंग, IPL और OTT पर वेब सीरीज देखते रहिए, पावर की कमी नहीं होगी। अल्ट्रा मॉडल को 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, वहीं स्टैंडर्ड मॉडल 18W चार्जिंग फैसिलिटी प्रदान करता है। दोनों ही फोन एक 5G फोन है, जिसे डुअल सिम, Wi-Fi और ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलता है।
वर्डिक्ट
महंगी से महंगी तकनीक को किफायती कीमत में आम लोगों तक पहुंचाना ही AI+ Smartphone ब्रांड का सपना है। इनके AI+ Nova 2 और Nova 2 Ultra स्मार्टफोन इस सपने को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। दोनों फोन अपने सेगमेंट में भारत के स्मार्टफोन ब्रांडों को हर स्तर पर कंपीट करते हुए दिखाई देते हैं। शानदार डिजाइन, प्रोसेसर, कैमरा और पावरफुल बैटरी की वजह से ये स्मार्टफोन बाजार में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।
किफायती कीमत
Ai+ Nova 2 5G के 4GB+64GB वाले मॉडल की कीमत ₹8,999 है, वहीं 6GB+128GB वाले मॉडल की कीमत ₹10,999 है। यह फोन 14 अप्रैल से Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं बात करें Ai+ Nova 2 Ultra 5G की तो 6GB+128GB वाले मॉडल की कीमत ₹16,999 है, जबकि 8GB+128GB वाले मॉडल की कीमत ₹18,999 है। यह फोन 17 अप्रैल से Flipkart पर दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन पर आप कई बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं।
Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।
लेखक - शक्ति सिंह
यह भी पढ़ें- सिर्फ 8,999 रुपये वाले 5G फोन की सेल आज से, 6000mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।