विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कॉल और बातचीत को नोट्स में बदलेंगे Amazon के नए AI गैजेट्स, Bee Eclipse और Bee Frontier हुए लॉन्च

Published: Fri, 16 Oct 2026 08:00 PM (GMT+05:30)

ई-कॉमर्स और टेक दिग्गज Amazon ने पर्सनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में कदम रखते हुए अपने दो नए एम्बिएंट ...और पढ़ें

Amazon ने अपने Bee Frontier और Bee Eclipse लॉन्च किए हैं।

Amazon ने अपने Bee Frontier और Bee Eclipse लॉन्च किए हैं। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon ने अपने Bee Frontier और Bee Eclipse नाम के एम्बिएंट पर्सनल AI डिवाइसेज लॉन्च कर दिए हैं। Bee Eclipse और Bee Frontier में कई समानताएं हैं। दोनों में एक मल्टी-फंक्शन बटन दिया गया है और ये दोनों Alexa के साथ मिलकर काम करते हैं। ये डिवाइसेज आपकी बातचीत को आसानी से समरी, रिमाइंडर्स, टू-डू लिस्ट्स और पर्सनलाइज्ड इनसाइट्स में बदल सकते हैं। Bee Eclipse को खास तौर पर फोन कॉल्स और बातचीत के लिए बनाया गया है, जिसमें MagSafe फोन अटैचमेंट फॉर्म फैक्टर मिलता है। वहीं, Bee Frontier को आउटडोर इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है, जिसे रिस्टबैंड की तरह पहना जा सकता है या कपड़ों पर क्लिप किया जा सकता है।

Amazon Bee Frontier और Bee Eclipse की कीमत और उपलब्धता

Amazon Bee Frontier की कीमत 74.99 डॉलर (लगभग 6,600 रुपये) रखी गई है। ये AI वियरेबल Amazon पर ऑनिक्स, लैवेंडर और सेज कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं, Amazon Bee Eclipse की कीमत 99.99 डॉलर (लगभग 8,800 रुपये) तय की गई है। ये मैग्नेटिक फोन अटैचमेंट ब्लश, मिडनाइट और सिल्वर शेड्स में उपलब्ध होगा।

Amazon इसके साथ एक 'Bee Pro' सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है, जिसकी कीमत 11.99 डॉलर (लगभग 1,000 रुपये) प्रति महीना है। इस सब्सक्रिप्शन में हाल की बातचीत की अनलिमिटेड समरी, Amazon.com और Alexa+ के साथ इंटीग्रेशन, थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन्स के साथ कनेक्टिविटी, सजेस्टेड टू-डू और डेली मेमोरीज जैसे फीचर्स शामिल हैं। नए Bee ग्राहकों को Bee Pro का 30 दिनों का फ्री ट्रायल भी दिया जाएगा।

इसके अलावा, सभी Bee यूजर्स को बिना किसी एडिशनल चार्ज के कन्वर्सेशन समरी, रीकैप्स और 14 दिनों की मेमोरी की सुविधा फ्री में मिलेगी।

Amazon Bee Frontier और Bee Eclipse के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Amazon Bee Frontier को कलाई पर पहना जा सकता है या कपड़ों पर क्लिप किया जा सकता है। इसमें सिलिकॉन रिस्टबैंड मिलता है और ये डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP67-रेटेड बिल्ड के साथ आता है। Amazon का कहना है कि ये पर्सनल AI वियरेबल सिंगल चार्ज में सात दिनों तक की बैटरी लाइफ देगा। ये USB Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें नॉइज-फिल्टरिंग टेक्नोलॉजी के साथ डुअल माइक्रोफोन्स दिए गए हैं। इस वियरेबल में एक डेडिकेटेड माइक्रोफोन बटन और एक विजिबल इंडिकेटर लाइट मिलती है, जो ऑडियो प्रोसेसिंग एक्टिव होने पर सिग्नल देती है।

वहीं, Amazon Bee Eclipse एक क्रेडिट कार्ड के साइज का पर्सनल AI डिवाइस है, जिसे स्मार्टफोन के बैक पैनल पर मैग्नेटिकली चिपकाया जा सकता है। इसको लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 21 दिनों से ज्यादा की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। इसमें भी डिवाइस को ऑन या ऑफ करने के लिए एक डेडिकेटेड बटन और बातचीत प्रोसेस होने का संकेत देने वाली एक विजिबल इंडिकेटर लाइट दी गई है। Amazon का कहना है कि प्रोसेसिंग पूरी होने के बाद किसी भी ऑडियो को स्टोर करके नहीं रखा जाता है।

दोनों ही डिवाइसेज- Amazon Bee Frontier और Bee Eclipse- आपकी बातचीत, अपॉइंटमेंट्स, शॉपिंग लिस्ट्स और ट्रैवल प्लान्स को याद रखेंगे। ये जानकारी Bee मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए समरी, रिमाइंडर्स, टू-डू लिस्ट और इनसाइट्स में बदल दी जाती है। यूजर्स इन समरीज को Bee मोबाइल एप और डेस्कटॉप एप्लिकेशन के जरिए कभी भी एक्सेस कर सकते हैं।

Bee प्लेटफॉर्म Gmail, Google Calendar और Microsoft Outlook जैसे एप्लिकेशन्स के साथ इंटीग्रेशन को सपोर्ट करता है। यूजर्स इसे Apple HealthKit से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा Bee डिवाइसेज Alexa+ और Amazon.com के साथ पूरी तरह इंटीग्रेटेड हैं। Bee को Alexa+ से जोड़कर यूजर्स बिना Bee एप खोले सिर्फ वॉयस कमांड्स के जरिए अपनी जानकारी पा सकते हैं। वहीं, Amazon.com इंटीग्रेशन की मदद से बातचीत में जिक्र किए गए प्रोडक्ट्स के आधार पर यूजर्स को शॉपिंग रिकमेंडेशन्स भी मिल सकती हैं।

प्राइवेसी को लेकर Amazon का कहना है कि Bee Frontier और Bee Eclipse को उसके 'Bee Private Compute' सिक्योरिटी आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। कंपनी का बयान है कि ट्रांसक्रिप्ट्स को यूजर के डिवाइस द्वारा कंट्रोल की जाने वाली keys से एन्क्रिप्ट किया जाता है। दावा है कि जब तक यूजर खुद इसे शेयर नहीं करता, तब तक यह डेटा सिर्फ उसी के लिए एक्सेसिबल रहता है।

दोनों डिवाइसेज में ऑडियो प्रोसेसिंग को कंट्रोल करने के लिए एक फिजिकल बटन और डिवाइस के एक्टिव होने पर जलने वाला एक LED इंडिकेटर दिया गया है। यूजर्स चाहें तो किसी भी समय अपनी ट्रांसक्रिप्ट्स और समरीज को डिलीट भी कर सकते हैं।

डायमेंशन की बात करें तो Bee Eclipse का मेजरमेंट 56x85.6x4.6mm है, जबकि Bee Frontier का साइज 36x19x13.4mm है।

यह भी पढ़ें: Airtel का 1 साल की वैलिडिटी वाला किफायती प्लान, डेटा-कॉलिंग-SMS के साथ Adobe Express फ्री