Apple ने जारी किया बड़ा अपडेट: Siri AI और Apple Music में बदलाव; कई खामियां भी हुई ठीक
एप्पल ने iPhone यूजर्स के लिए नया iOS 27.2 अपडेट जारी किया है, जिसमें Siri AI और Apple Music में ...और पढ़ें

Apple ने जारी किया बड़ा अपडेट: Siri AI और Apple Music में बदलाव; कई खामियां भी हुई ठीक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने iPhone यूजर्स के लिए नया iOS 27.2 अपडेट रोल आउट कर दिया है। इस अपडेट में Siri AI को बेहतर बनाने के साथ Apple Music के डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। इतना ही नहीं Messages, Photos, Podcasts, Games और FaceTime जैसे एप्स में भी कंपनी ने कुछ नए फीचर्स ऐड किए हैं।
इतना ही नहीं इस नए अपडेट के साथ कंपनी ने अपने अलग-अलग सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स में टोटल 329 सिक्योरिटी खामियां ठीक की हैं। इनमें 160 से ज्यादा खामियां iPhone से जुड़ी हुई थीं। चलिए जानते हैं नए अपडेट में क्या क्या आया...
Siri AI में मिले नए फीचर्स
एप्पल के नए iOS 27.2 अपडेट के बाद Siri पहले की चैट्स से डिटेल्स याद रख पाएगी। इससे यूजर्स पहले पूछे गए सवाल और उनके जवाब को दोबारा याद कर सकेंगे। Siri अब Messages में अटैच की गई फोटो, कैलेंडर इवेंट में शामिल लोगों और वॉइसमेल से भी डिटेल्स जुटा पायेगी। इतना ही नहीं Safari की हिस्ट्री और रीडिंग लिस्ट से मिलने वाले रिजल्ट को भी बेहतर किया गया है।
इसके अलावा एप्पल ने AI फीचर्स पर यूजर्स को ज्यादा बेहतर कंट्रोल देने के लिए Excluded Apps सेटिंग ऐड की है। इसकी मदद से यूजर्स तय कर पाएंगे कि AI किन एप्स का यूज कर सके। जबकि Granular Text सिलेक्शन फीचर के जरिए Siri के जवाब में से किसी खास हिस्से को चुनकर कॉपी भी किया जा सकेगा।
Apple Music समेत इन एप्स में बदलाव
अपडेट में Apple Music के आइकन और यूजर इंटरफेस में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। Messages एप में क्विक रिप्लाई के लिए सजेशन मिलेंगे। Photos के Shared Albums फीचर में भी अपग्रेड किए गए हैं। Podcasts एप में New Episodes और Continue Playing के लिए अलग सेक्शन ऐड किया गया है।
Games एप में हाल ही में प्ले किए गए गेम्स और फ्रेंड्स से जुड़े सजेशन दिए जाएंगे। इसके अलावा ग्रुप कॉल में FaceTime Dual Capture फीचर ऐड किया गया है। Apple TV व FaceTime में भी कुछ चेंज किए गए हैं। AI से तैयार कंटेंट के लिए SynthID वॉटरमार्किंग का सपोर्ट भी ऐड किया गया है।
