Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    9000mAh बैटरी, 2.8K OLED डिस्प्ले और Dimensity 8300 SoC के साथ आएगा ASUS Pad T3201 टैब, 6 अगस्त को होगा लॉन्च

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 04:00 PM (IST)

    ASUS भारत में 6 अगस्त को अपना नया टैबलेट ASUS Pad T3201 लॉन्च करने जा रहा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. ASUS Pad T3201 भारत में 6 अगस्त को लॉन्च होगा।

    2. टैब में 2.8K OLED डिस्प्ले और Dimensity 8300 SoC मिलेगा।

    3. इसमें 9000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ASUS ने कंफर्म किया है कि इंडियन मार्केट में नया टैब ASUS Pad T3201 लॉन्च करने जा रहा है। यह टैबलेट OLED पैनल के साथ पेश किया जाएगा। आसुस का यह टैब भारत में अगस्त में लॉन्च होना है। कंपनी इस अपकमिंग टैब के कई स्पेसिफिकेशन्स रिवील कर चुकी है।

    ASUS Pad T3201 लॉन्च डेट

    ASUS Pad T3201 भारत में 6 अगस्त को लॉन्च होना है। उम्मीद है कि आसुस के इस टैब को भारत में 40 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है।

    ASUS Pad T3201 के स्पेसिफिकेशन्स

    ASUS Pad T3201 टैब के कई स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म हो चुके हैं। आसुस का यह टैब 2.8K रेजोल्यूशन वाले 12.2 इंच डिस्प्ले साइज में लाया जा सकता है। इसमें डुअल लेयर OLED पैनल दिया जाएगा। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 3:2, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 2000nits है।

    यह ASUS Pen 2.0 से ऊपर के सभी स्टायल को सपोर्ट करेगा। इस टैब को MediaTek Dimensity 8300 SoC, 8GB तक की LPDDR5x रैम और 256GB की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ लाया जाएगा। इसके साथ ही टैब में 1टीबी की तक माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट मिलेगा।

    आसुस के इस टैब में 4 स्पीकर सेटअप मिलेगा, जो Dolby Atmos 360-डिग्री सिनेमेटिक साउंड सपोर्ट करेगा। इसमें 13MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। आसुस का यह टैब Android 16 पर रन करेगा। ASUS Pad T3201 में 9000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। ASUS Pad T3201 की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 10,100 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, 144Hz OLED PaperMatte डिस्प्ले और 66W फास्ट चार्जिंग भी