विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6000mAh बैटरी और 6.79 इंच डिस्प्ले वाले boltt Ace 5G और Evo 4G की सेल आज से, 1000 रुपये का मिलेगा डिस्काउंट

Updated: Tue, 01 Sep 2026 08:00 AM (IST)

Boltt Evo 4G और Ace 5G स्मार्टफोन की सेल आज 1 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है।

Boltt Evo 4G और Ace 5G की फ्लिपकार्ट सेल शुरू जानें कीमत और फीचर्स

Boltt Evo 4G और Ace 5G की फ्लिपकार्ट सेल शुरू जानें कीमत और फीचर्स

HighLights

  1. बोल्ट Evo 4G और Ace 5G की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू।

  2. दोनों फोन में 6000mAh बैटरी और ब्लॉटवेयर-फ्री सॉफ्टवेयर।

  3. Evo 4G की कीमत ₹10,999, Ace 5G की ₹13,999।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन कंपनी Boltt ने पिछले दिनों भारत में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। दोनों स्मार्टफोन - Boltt Evo 4G और Ace 5G बजट सेगमेंट में उतारे गए हैं। Boltt Evo 4G में Unisoc T7250 और Ace 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन की सेल आज 1 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। बोल्ट के स्मार्टफोन को लेकर कंपनी का कहना है कि ये ब्लॉटवेयर-फ्री सॉफ्टवेयर, AI-इंहेंस कैमरा ट्यूनिंग के साथ आते हैं।

Boltt Evo 4G और Ace 5G सेल डिटेल्स

Boltt Evo 4G और Ace 5G स्मार्टफोन की फ्लिपकार्ट पर सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Boltt Evo स्मार्टफोन को Sky Blue, Midnight Black, Lavender Bloom, Berry Red, और Arctic White में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही Ace 5G स्मार्टफोन को Sky Blue, Midnight Black, Lavender Bloom, Burgundy Bliss, Forest Green, और Arctic White में लाया गया है। स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 1000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

boltt ACE 5G कीमत लॉन्च ऑफर
4GB + 64GB 13,999 रुपये 12,999 रुपये
6GB + 128GB 14,999 रुपये 13,999 रुपये
8GB + 128GB 15,999 रुपये 14,999 रुपये
boltt Evo कीमत  लॉन्च ऑफर
4GB + 64GB 10,999 रुपये 9,999 रुपये
6GB + 128GB 11,999 रुपये 10,999 रुपये

Boltt Evo और Ace 5G की खूबियां

Boltt Evo और Ace 5G दोनों स्मार्टफोन 6.79-इंच HD+ (720 × 1640 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ लाया गया है। इन डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 600-निट्स की है। Boltt Evo को 4जी कनेक्टिविटी के साथ लाया गया है, जो Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही Ace 5G को Unisoc T8200 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन सामान्य परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं, जिसमें सोशल मीडिया एप्स, वीडियो वॉचिंग और वेब ब्राउजिंग के लिए यूज किया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Boltt Ace 5G स्मार्टफोन में 64MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। Boltt Evo में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन में Google AI इमेजिंग फीचर के साथ फेस अनब्लर और नाइट मोड जैसे फीचर मिलते हैं। दोनों फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बोल्ट के दोनों फोन Android 16 पर रन करते हैं। इसके साथ ही दोनों फोन Circle to Search और Google Lens का सपोर्ट मिलता है। Boltt Evo और Ace 5G स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है। ये दोनों फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने Ace 5G मॉडल NFC का सपोर्ट भी दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स Google Pay और Paytm एप्स टैप कर पेमेंट कर सकते हैं।

क्यों खरीदें Boltt Evo और Boltt Ace 5G?

Boltt Evo को 10,999 रुपये और Boltt Ace 5G को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। ये स्मार्टफोन जिस प्राइस रेंज में इंडियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। दूसरी कंपनियां जैसे itel, Lava और Ai+ जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन लगभग सेम स्पेसिफिकेशन्स के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करते हैं। हालांकि, Boltt के स्मार्टफोन को खरीदने का सबसे प्लस पॉइंट ब्लॉटवेयर फ्री एक्सपीरियंस है। इसके साथ ही कंपनी हाई-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और बड़ी बैटरी भी ऑफर करते हैं। ऐसे में Boltt Evo और Boltt Ace 5G दोनों बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- BSNL का धांसू ऑफर, सिर्फ 1 रुपये में नया सिम और अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 1जीबी डेटा जैसे बेनिफिट