विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSNL का एक महीने वाला प्लान: रोज मिलेगा 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

Updated: Sun, 30 Aug 2026 03:45 PM (IST)

BSNL सिर्फ 299 रुपये का एक प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें यूजर्स को 30 दिनों के लिए प्रतिदिन 3GB ...और पढ़ें

BSNL का एक महीने वाला प्लान: रोज मिलेगा 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

BSNL का एक महीने वाला प्लान: रोज मिलेगा 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी मोबाइल डेटा ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से परेशान हो गए हैं, तो BSNL का 299 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स को ऐसा रिचार्ज ऑफर कर रही है जिसमें हर दिन न सिर्फ 3GB डेटा मिल रहा है बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है, यानी पूरे महीने के लिए आपको एक ही बार रिचार्ज करना पड़ेगा।

BSNL के 299 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स

बीएसएनएल के इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला 3GB डेली डेटा है, इसका मतलब है कि हर दिन आप 3GB डेटा यूज कर सकते हैं। इस डेटा का यूज वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने, ऑनलाइन गेमिंग, म्यूजिक स्ट्रीमिंग और दूसरे इंटरनेट कामों के लिए किया जा सकता है। वहीं, अगर किसी दिन आपका डेटा 3GB से ज्यादा यूज हो जाता है तो इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होगा। प्लान की जानकारी के मुताबिक, 3GB डेली लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 40 Kbps हो जाएगी।

प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी

प्लान में न सिर्फ ज्यादा डेटा बल्कि अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इसका मतलब है कि यूजर्स देशभर में जरूरत के मुताबिक कॉल कर सकते हैं और इसके लिए अलग से टॉकटाइम रिचार्ज लेने की जरूरत नहीं है। साथ ही इस प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। ऐसे में कॉलिंग और नॉर्मल SMS यूज करने वाले यूजर्स के लिए भी ये पैक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

28 नहीं, पूरे 30 दिन की वैलिडिटी

बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। इस हिसाब से पूरी वैलिडिटी के दौरान आपको रोजाना 3GB डेटा मिलेगा, यानी प्लान में 30 दिनों में टोटल 90GB तक हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। हालांकि, ये ध्यान रखना जरूरी है कि डेटा डेली तय लिमिट के हिसाब से मिलेगा और एक दिन का बचा हुआ डेटा अगले दिन के लिए जुड़ने, ऐसी जानकारी इस प्लान में नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- BSNL का 412 दिन वैलिडिटी वाला प्लान: रोजाना मिलेगा 2GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी