BSNL का धांसू ऑफर, सिर्फ 1 रुपये में नया सिम और अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 1जीबी डेटा जैसे बेनिफिट
BSNL अपने नेटवर्क अपग्रेड के साथ फ्रीडम ऑफर 2.0 लेकर आया है, जिसमें नया सिम कार्ड सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा है।

BSNL लेकर आया Freedom 2.0 ऑफर
HighLights
बीएसएनएल फ्रीडम ऑफर 2.0 में नया सिम 1 रुपये में।
24 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, SMS।
ऑफर 12 सितंबर 2026 तक नए ग्राहकों के लिए।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) इन दिनों अपने नेटवर्क अपग्रेड में लगी हुई है। BSNL ने कई साइट पर 4जी नेटवर्क शुरू कर दिया है और कुछ में 5जी की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। अगर आपके आसपास BSNL के नेटवर्क अच्छे आते हैं तो यह BSNL की नई सिम लेने का बेस्ट टाइम है। इन दिनों BSNL फ्रीडम ऑफर 2.0 लेकर आया है, जिसमें सिर्फ 1 रुपये में नया सिम ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस, 1 जीबी पर-डे डेटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 24 दिनों की है।
BSNL Freedom 2.0 प्लान के बेनिफिट
BSNL Freedom 2.0 ऑफर सिर्फ नए सिम कार्ड पर मिल रहा है। इस ऑफर के तहत ग्राहक को BSNL का सिम सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा। इस प्लान के तहत कंपनी अनलिमिटेड वॉइस कॉल (लोकल और नेशनल), रोज 100 एसएमएस और डेली 1 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों तक रहेगी। एक बार इस प्लान की वैलिडिटी खत्म हो जाने पर ग्राहकों को BSNL सिम को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज करना होगा।
Sometimes, a new beginning is all about taking that first step.
— BSNL India (@BSNLCorporate) August 31, 2026
With BSNL Freedom 2.0, get your SIM at just ₹1 and start your journey to better connectivity.#BSNLIndia #BSNLSelfCareApp #InternetForEveryone #DigitalLife #IndiaOnline #BSNLServices #SmartIndia… pic.twitter.com/vUFZE4AfUJ
BSNL Freedom 2.0 ऑफर डिटेल्स
BSNL ने इस विशेष ऑफर को टीज करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट शेयर किया है। यह ऑफर 12 सितंबर 2026 तक मान्य है। इस प्लान के लिए ग्राहकों को 1 रुपये बीएसएनएल का नया नंबर दिया जा रहा है।
अगर आप सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के Freedom 2.0 का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको नजदीक के बीएसएनएल ऑफर या ऑथराइज्ड सिम रिटेल स्टोर में जाना होगा। इसके बाद आप इस ऑफर के तहत नया सिम ले सकते हैं। नए कनेक्शन के लिए आपके पास आधार कार्ड और आधार से लिंक एक मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।
