BSNL का 365 दिन वैधता वाला सस्ता प्लान, हर रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए 2,399 रुपये का एक किफायती प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें 365 दिनों की वैधता मिलती है। ...और पढ़ें

BSNL का 365 दिन वैधता वाला सस्ता प्लान, हर रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने करोड़ों ग्राहकों को कई जबरदस्त सस्ते प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रहा है। कंपनी न सिर्फ मंथली प्लान्स बल्कि लंबी वैधता वाले प्रीपेड प्लान्स के जरिए भी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर देने की कोशिश कर रही है। इसी तरह कंपनी एक 2,399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है जो लंबी वैलिडिटी के साथ आता है।
इस प्लान में पूरे 365 दिनों की वैधता के साथ डेटा, कॉलिंग और SMS जैसी कई सुविधाएं मिल रही हैं। ऐसे यूजर्स जो बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं, उनके लिए ये प्लान एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।
BSNL के 2,399 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स
BSNL के इस 2,399 रुपये वाले प्लान में आपको हर रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलने वाला है। साथ ही इस प्लान में आपको हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलने वाली है। इसके अलावा प्लान में देशभर के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। सबसे खास बात ये है कि इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है, जिससे आपको पूरे साल दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?
कंपनी का कहना है कि ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेहतर साबित हो सकता है जो लंबी अवधि की वैधता चाहते हैं। साथ ही अगर आप हर महीने रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं तो भी ये प्लान अच्छा है। सालभर की वैलिडिटी की वजह से ये प्लान स्टूडेंट्स, वरिष्ठ नागरिकों और सेकेंडरी सिम यूज करने वाले के लिए भी बेस्ट हो सकता है।
खबरें और भी
नेटवर्क जरूर कर लें चेक
हालांकि किसी भी प्लान को लेने से पहले अपने एरिया में बीएसएनएल नेटवर्क की उपलब्धता और इंटरनेट स्पीड को जरूर चेक कर लें। पिछले कुछ वक्त में BSNL ने अपने 4G नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया है, लेकिन नेटवर्क एक्सपीरियंस एरिया के मुताबिक अलग-अलग हो सकता है। इसलिए किसी भी प्लान पर पैसे खर्च करने से पहले इस बात का ध्यान रखने।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।