विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली धमाका ऑफर: 200Mbps ब्रॉडबैंड प्लान पर 3 महीने फ्री इंटरनेट, 30 नवंबर तक मौका

Published: Wed, 04 Nov 2026 02:30 PM (IST)

Excitel ने दिवाली धमाका ऑफर के तहत नए ग्राहकों के लिए 200Mbps ब्रॉडबैंड प्लान पर 3 महीने तक मुफ्त इंटरनेट ...और पढ़ें

दिवाली धमाका ऑफर: 200Mbps ब्रॉडबैंड प्लान पर 3 महीने फ्री इंटरनेट, 30 नवंबर तक मौका

दिवाली धमाका ऑफर: 200Mbps ब्रॉडबैंड प्लान पर 3 महीने फ्री इंटरनेट, 30 नवंबर तक मौका 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी घर या अपने ऑफिस में Wifi लगवाने की सोच रहे हैं? तो दिवाली के मौके पर ब्रॉडबैंड कंपनी Excitel आपके लिए एक खास ‘Diwali Dhamaka’ ऑफर लेकर आई है। जी हां, इस ऑफर के तहत कंपनी अपने 200Mbps ब्रॉडबैंड प्लान पर ग्राहकों को 3 महीने तक फ्री इंटरनेट यूज करने का मौका दे रही है।

हालांकि कंपनी ने इस ऑफर को सिर्फ नए ग्राहकों के लिए पेश किया है। कंपनी ऑफर में 3 महीने और 9 महीने के सब्सक्रिप्शन वाले दो प्लान्स पर ये खास ऑफर दे रही है। चलिए इन दोनों प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Excitel के 200Mbps प्लान की कीमत

Excitel के पहले ऑफर की बात करें तो इसमें 3 महीने का प्लान लेने पर ग्राहकों को 2 महीने का एक्स्ट्रा इंटरनेट फ्री मिलने वाला है। इसका मतलब है कि कुल 5 महीने तक इंटरनेट यूज किया जा सकता है। कंपनी ने इस प्लान की प्रभावी कीमत 508 रुपये प्रति महीने + GST बताई है। जबकि GST और इंस्टॉलेशन चार्ज समेत इसकी कीमत करीब 3,000 रुपये है।

दूसरे प्लान की बात करें तो कंपनी 9 महीने के सब्सक्रिप्शन वाले प्लान पर ग्राहकों को 3 महीने का एक्स्ट्रा फ्री इंटरनेट दे रही है। यानी 9 महीने के प्लान के साथ टोटल 12 महीने तक इंटरनेट यूज किया जा सकता है। कंपनी ने इसकी प्रभावी कीमत 424 रुपये प्रति महीने + GST बताई है। जबकि GST और इंस्टॉलेशन चार्ज समेत इस प्लान की कीमत ग्राहकों के लिए कुल 6,000 रुपये तक होगी।

30 नवंबर तक मिल रहा ऑफर

Excitel का कहना है कि ये Diwali Dhamaka ऑफर कंपनी के सभी ऑपरेशनल शहरों में मिलेगा। ग्राहक इस ऑफर का लाभ इस महीने के एंड तक यानी 30 नवंबर 2026 तक उठा सकते हैं। ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है और इस पर नियम व कुछ शर्तें भी लागू होंगी।

यह भी पढ़ें- दिवाली सेल में Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP सेल्फी कैमरा और 6500 mAh बैटरी भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।