सर्च करते-करते ही बुक हो जाएगी ग्रॉसरी और बन जाएगी प्लेलिस्ट, Google ने AI मोड में रोल आउट किया नया अपडेट
Google ने अपने AI Mode में एक बड़ा अपडेट पेश किया है, जिससे अब यूजर्स सीधे सर्च के दौरान ही अपने पसंदीदा थर्ड-पार्टी एप्स को लिंक करके इस्तेमाल कर सके ...और पढ़ें

Google AI Mode में शामिल हुआ थर्ड-पार्टी एप इंटीग्रेशन सपोर्ट।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google के AI Mode को पिछले साल ग्लोबल मार्केट्स में एक्सपांड किया गया था और ये सर्च एक्सपीरियंस AI-बेस्ड रिस्पॉन्स तैयार करने के लिए Gemini 3 की नेक्स्ट-जेनरेशन इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है। अब, Google ने AI Mode को थर्ड-पार्टी कनेक्टेड एप्स के सपोर्ट के साथ अपडेट कर दिया है। इस लेटेस्ट अपडेट के साथ, यूजर्स सीधे AI Mode में ही अपने कुछ पसंदीदा एप्स को लिंक और उनके साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं। इसे पार्टी प्लान करने, ग्रॉसरी मंगाने और प्लेलिस्ट बनाने जैसे डेली टास्क में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। लॉन्च के समय, ये फीचर अमेरिका यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा और तीन एप्स को सपोर्ट करेगा।
थर्ड-पार्टी एप इंटीग्रेशन्स के साथ अपडेट हुआ Google AI Mode
गुरुवार को एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए, Google ने घोषणा की कि यूजर्स अब सीधे AI Mode में अपने कुछ पसंदीदा सर्विसेज को लिंक और उनके साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं। सर्च एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए Google ने Canva, Instacart और YouTube Music को इसके साथ इंटीग्रेट किया है।
AI Mode में कनेक्टेड एप्स को इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि यूजर्स रेगुलर इस्तेमाल होने वाले एप्स पर अपने काम आसानी से पूरे कर सकें। Google का कहना है कि ये यूजर्स की शॉपिंग और प्लानिंग एक्टिविटीज में काफी मदद करेगा। कंपनी ने इस नए फीचर के इस्तेमाल के कुछ जरूरी सिनैरियो भी लिस्ट किए हैं।

Google का कहना है कि बारबेक्यू पार्टी की प्लानिंग करने वाले यूजर्स AI Mode से एक ग्रॉसरी लिस्ट बनाने के लिए कह सकते हैं और अपना Instacart अकाउंट लिंक करने के बाद, आइटम्स को सीधे अपने शॉपिंग कार्ट में जोड़ सकते हैं। इसके बाद Instacart एप या वेबसाइट पर बस कुछ ही टैप में चेकआउट कर सकते हैं। इसी तरह, AI Mode में कनेक्टेड एप्स यूजर्स की डिजाइन रिक्वायरमेंट्स के आधार पर सीधे Canva टेम्पलेट के ऑप्शन्स दिखाएंगे। म्यूजिक लवर्स भी AI Mode का इस्तेमाल करके एक प्लेलिस्ट जनरेट कर सकते हैं और उसे सीधे YouTube Music पर सेव कर सकते हैं।
खबरें और भी
Google AI Mode का थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ यह इंटीग्रेशन अभी अमेरिका में रोल आउट किया जा रहा है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह जल्द ही और ज्यादा एप्स का सपोर्ट जोड़ने के लिए कई पार्टनर्स के साथ काम कर रही है। इस लेटेस्ट अपडेट के साथ, Google अपने राइवल्स जैसे ChatGPT के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत करता हुआ दिख रहा है, जो पहले से ही एप इंटीग्रेशन ऑफर करता है।
Google ने साल 2025 में Gemini-पावर्ड AI Mode लॉन्च किया था। ये Gemini 3 की नेक्स्ट-जेनरेशन इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है और यूजर्स को उनके सवालों के जवाब पाने में मदद करता है। ये यूजर्स को किसी टॉपिक की गहराई तक जाने के लिए फॉलो-अप सवाल पूछने की इजाजत भी देता है। AI Mode में मिलने वाले रिस्पॉन्स में मल्टीमॉडल रिजल्ट्स शामिल होते हैं, जिसमें इमेजेस, लिंक्स, टेबल्स और बहुत कुछ देखने को मिलता है।