9000 mAh बैटरी वाले तीन नए 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और पीछे मिलेगी दूसरी स्क्रीन
Honor ने चीन में अपनी नई 700 सीरीज के तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें Honor 700, 700 Pro और 700S शामिल हैं। इन फोन्स में रियर पैनल पर 'फ्लोटिंग आइलैंड' डिस्प्ले, 9000 mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
-1795430866282_m.webp)
9000 mAh बैटरी वाले तीन नए 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और पीछे मिलेगी दूसरी स्क्रीन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त में स्मार्टफोन कंपनियां अब मोबाइल के कैमरा मॉड्यूल के आसपास की जगह का भी नए ढंग से यूज कर रही हैं। इसी कड़ी में Honor ने अपनी नई Honor 700 सीरीज के तीन नए फोन चीन में लॉन्च किए हैं। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Honor 700, Honor 700 Pro और Honor 700S मॉडल को पेश किया है। खास बात ये है कि इन तीनों स्मार्टफोन में रियर पैनल पर डिस्प्ले मिल रही है। इसे कंपनी Floating Island नाम दे रही है।
ये स्क्रीन कैमरा मॉड्यूल के दाईं तरफ फिट की गई है और इसका यूज नोटिफिकेशन, फ्लाइट की डिटेल्स, फूड पिकअप कोड और म्यूजिक कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है। इतना ही नहीं इस स्क्रीन को रियर कैमरे से सेल्फी लेने के लिए भी व्यूफाइंडर की तरह यूज किया जा सकता है। स्क्रीन में तीन लाइटिंग मोड वाला सॉफ्ट लाइट रिंग भी मिलेगा। चलिए जानते हैं कि डिवाइस में और क्या खास है
Honor 700 Series के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो तीनों स्मार्टफोन में 6.57 इंच की 1.5K LTPS डिस्प्ले देखने को मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिवाइस की पीक ब्राइटनेस 8,000 निट्स जा सकती है। जबकि प्रो मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर, Honor 700 में Snapdragon 8s Gen 4 और Honor 700S में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है।
Honor 700 Series के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए सीरीज के तीनों डिवाइस में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। जबकि Honor 700 और 700 Pro में 12MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस में 4K सिनेमैटिक Live Photo मोड भी देखने को मिल रहा है।
इसके अलावा तीनों स्मार्टफोन में 9,000 mAh की Qinghai Lake बैटरी, 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। जबकि Pro मॉडल में तो 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। Honor 700 और 700 Pro की रियर स्क्रीन पर PPG सेंसर भी मिल रहा है, जो हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और HRV जैसी रीडिंग तक बता सकता है।
Honor 700 Series की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Honor 700S के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,599 युआन यानी करीब 42,000 रुपये है। सीरीज के Honor 700 की कीमत 3,999 युआन यानी करीब 47,000 रुपये और Honor 700 Pro की कीमत 4,599 युआन करीब 54,000 रुपये बताई गई है। सभी डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है, जबकि पहली सेल 27 नवंबर से शुरू होने जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।