Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न फ्लिप, न पूरी तरह बुक-स्टाइल; Huawei लॉन्च करने वाला है यूनिक 'Wide' फोल्डेबल फोन

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 10:00 AM (IST)

    Huawei इस महीने के आखिर में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन, Pura X Max लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले, कंपनी ने इस डिवाइस के मेज स्पेसिफिकेशन्स और डिजा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Huawei Pura X Max जल्द होगा लॉन्च। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei चीन में एक बुक-स्टाइल, वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम Pura X Max है। ये डिवाइस 20 अप्रैल को Huawei Pura 90 और Pura 90 Pro Max के साथ लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले, कंपनी ने इस स्मार्टफोन का ऑनलाइन टीजर जारी करना शुरू कर दिया है, जिसमें ये एक पतले फोल्डेबल डिजाइन और पीछे की तरफ एक हॉरिजोन्टल, पिल-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाई देता है।

    Apple के फोल्डेबल iPhone की चर्चा पहले से ही जोरों पर है और Samsung का Galaxy Z Flip 8 इस साल जुलाई के आसपास आने की उम्मीद है। ऐसे में Huawei का ये अर्ली लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन के बढ़ते बाज़ार में इसे एक शुरुआती बढ़त दे सकता है।

    Huawei Pura X Max का डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

    डिजाइन के मामले में, Pura X Max ट्रेडिशनल फ्लिप-स्टाइल और बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के बीच का एक अलग शेप है। उम्मीद है कि ये वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे लैंडस्केप-ओरिएंटेड टास्क के लिए ज्यादा नेचुरल एक्सपीरिएंस देगा। इस स्मार्टफोन में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप है और इसका रियर पैनल पिछले साल के Pura X से इंस्पायर्ड है, जिसमें एक टेक्सचर्ड डिजाइन दिया मिलता है। इसकी इनर और आउटर, दोनों स्क्रीन पर एक पंच-होल कैमरा है और इसका फ्रेम बिल्कुल फ्लैट है। शुरुआती तस्वीरों से ये भी पता चलता है कि इसके डिस्प्ले में क्रीज बहुत कम होगी, हालांकि पूरी डिटेल लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

    Huawei Pura X Max

    वैसे, Huawei ने अभी तक इसके पूरे स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक हुई जानकारियों से पता चलता है कि इस डिवाइस में 7.69 इंच की इनर डिस्प्ले हो सकता है, जिसका रेजोल्यूशन WQHD+ होगा। इसके साथ ही इसमें 5.5 इंच की कवर स्क्रीन भी दी जा सकती है। उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन में Kirin 9030 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा।

    इस चीनी टेक दिग्गज कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। ये स्मार्टफोन कई अलग-अलग कॉन्फिगरेशन्स में उपलब्ध है, जिनमें 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज, 12GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज, 16GB RAM/512GB वाला 'कलेक्टर एडिशन' और 16GB RAM/1TB वाला 'कलेक्टर एडिशन' शामिल हैं।

    कलर्स की बात करें तो, Pura X Max ब्लू, व्हाइट, ऑरेंज और ब्लैक कलर के ऑप्शन्स में उपलब्ध हो सकता है। इसकी कीमत और दुनिया भर में इसकी उपलब्धता के बारे में अभी तक कोई साफ जानकारी नहीं मिली है।

    जानकारी के लिए बता दें कि Huawei Pura X को चीन में 20 अप्रैल, 2026 को लॉन्च किया गया था। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 nits तक की पीक ब्राइटनेस वाला फोल्डेबल LTPO2 OLED डिस्प्ले है, साथ ही एक सेकेंडरी 3.5-इंच की कवर स्क्रीन भी है। ये डिवाइस Kirin 9020 चिपसेट से पावर्ड है, जिसके साथ 16GB तक RAM और 1TB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

    फोटोग्राफी के लिए, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 8MP का टेलीफोटो लेंस और 40MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। इसके अलावा इसमें 10.7MP का फ्रंट कैमरा भी है। इस स्मार्टफोन में 4,720mAh की बैटरी है जो 66W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है, साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग की कैपेसिटी भी है।

    यह भी पढ़ें: AC चलाने की टेंशन खत्म! सरकार खुद देती है 60% तक सब्सिडी; ऐसे उठाएं योजना का फायदा