iPhone वालों के लिए कल आ रहा है सबसे बड़ा अपडेट: नई Siri के साथ बदल जाएगा पूरा लुक!
एप्पल का नया iOS 27 अपडेट 14 सितंबर को जारी होगा, जिसमें लिक्विड ग्लास डिज़ाइन और बेहतर सिरी जैसे बड़े ...और पढ़ें

iPhone वालों के लिए कल आ रहा है सबसे बड़ा अपडेट: नई Siri के साथ बदल जाएगा पूरा लुक!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी एप्पल का आईफोन यूज कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। कंपनी का नया iOS 27 अपडेट अब रिलीज होने वाला है। जी हां, Apple ने इस साल जून में WWDC 2026 के दौरान iOS 27 का पहला प्रीव्यू पेश किया था और इसके बाद डेवलपर व पब्लिक बीटा अपडेट भी जारी किए गए।
कई महीनों की टेस्टिंग के बाद अब कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि iOS 27 को 14 सितंबर से सभी एलिजिबल iPhone मॉडल के लिए जारी कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि कल से कई iPhone यूजर्स के फोन का लुक और यूज करने का तरीका बदल सकता है।
नया Liquid Glass डिजाइन
इस बार के iOS 27 में सबसे बड़ा बदलाव इसके Liquid Glass इंटरफेस में देखने को मिलेगा। Apple ने सिस्टम के कई हिस्सों में ट्रांसपेरेंसी और कस्टमाइजेशन को बेहतर कर दिया है। यूजर्स को Liquid Glass इफेक्ट की इंटेंसिटी को एडजस्ट करने के लिए Opacity Slider भी दिया है। इससे iPhone का इंटरफेस पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न लुक देगा।
Siri में हुआ बड़ा चेंज
इतना ही नहीं इस बार iOS 27 अपडेट में Siri को भी पूरी तरह नए अंदाज में रोल आउट किया जाएगा। एप्पल ने एक डेडिकेटेड Siri AI एप भी दिया है, जिसमें यूजर्स नई चैट्स शुरू करने के साथ पुरानी चैट्स को भी देख पाएंगे। बातचीत की हिस्ट्री iCloud के जरिए सपोर्टेड Apple डिवाइस पर सिंक भी हो जाएगी।
नई Siri पर्सनल रिफरेन्स को समझने के साथ Messages, Mail और Photos जैसी एप्स से डिटेल्स लेकर कई काम करेगी। Siri में टेक्स्ट और वॉयस दोनों से चैट की जा सकेगी। कुछ नए iPhone मॉडल में यूजर्स Siri की आवाज का पिच, स्पीड, टोन और एक्सेंट भी चेंज कर पाएंगे।
Visual Intelligence भी बदला
एप्पल नए अपडेट के साथ Visual Intelligence को भी पहले से ज्यादा बेहतर बना देगा। अब iPhone के कैमरा एप से किसी चीज या जगह को देखकर उसके बारे में डिटेल्स मांगी जा सकती है। इतना ही नहीं स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कंटेंट को भी AI के जरिए समझकर उससे जुड़ी डिटेल्स सर्च करने या कोई एक्शन लेने की सुविधा भी मिलने वाली है।
iPhone होगा पहले से फास्ट
इसके अलावा नए iOS 27 में परफॉर्मेंस को भी बेहतर किया गया है। एप्पल का कहना है कि इस अपडेट के बाद एप्स 30 परसेंट तक फास्ट लॉन्च होंगे, जबकि Photos एप में नई तस्वीरें 70 परसेंट तक तेजी से लोड होंगी। AirDrop की स्पीड में भी बेहतर होगी और ट्रांसफर 80 प्रतिशत तक तेज होने का दावा किया गया है।
किन iPhones में मिलेगा iOS 27?
नया वाला iOS 27 अपडेट iPhone 11 और उसके बाद के मॉडल के साथ iPhone SE (2020) और iPhone SE (2022) पर मिलेगा। हालांकि सभी फीचर्स हर मॉडल में नहीं आएंगे। कुछ Apple Intelligence फीचर्स सिर्फ iPhone 15 Pro या उससे नए मॉडल्स में ही देखने को मिलेंगे। फोन को अपडेट करने के लिए Settings > General > Software Update में जाएं और अपडेट उपलब्ध होने पर Download & Install पर टैप करें।
