10,000mAh बड़ी बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ नया फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और IP69 रेटिंग से भी है लैस
iQOO ने चीन में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO Z11S लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे कंपनी ने सिर्फ 8.59mm की स्लिम बॉडी में फिट किया है।

iQOO Z11S को लॉन्च किया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Z11S चीन में 8.59mm थिक बॉडी और 10,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हो गया है। ये नया मिड-रेंज स्मार्टफोन 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 2,000-निट की फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस और लो ब्लू लाइट और लो फ्लिकर के लिए SGS सर्टिफिकेशन दिए गए हैं। ये फोन MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट से लैस है और इसमें 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। ये हैंडसेट Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। iQOO ने अभी तक ये कन्फर्म नहीं किया है कि Z11S को चीन के बाहर लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
iQOO Z11S की कीमत और उपलब्धता
चीन में iQOO Z11S के 8GB + 128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत CNY 1,999 (लगभग 20,400 रुपये) रखी गई है। इसके 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 2,199 (लगभग 31,200 रुपये), CNY 2,499 (लगभग 35,500 रुपये) और CNY 2,899 (लगभग 41,200 रुपये) है। ये हैंडसेट स्नो व्हाइट, डार्क रॉक ब्लैक और फ्लोटिंग लाइट कलर ऑप्शन्स में आता है और वीवो चीन के ई-स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
iQOO Z11S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
iQOO Z11S में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 2800x1260-पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और सपोर्टेड गेम्स में 300Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। ये HDR, P3 वाइड कलर गैमट और फुल-ब्राइटनेस DC डिमिंग को सपोर्ट करता है। फोन 4nm प्रोसेस पर बने MediaTek Dimensity 7500 फुल-पावर वर्जन चिपसेट पर चलता है, जिसे Mali G625 GPU के साथ पेयर किया गया है। स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR4X डुअल-चैनल रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट है। ये Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए, iQOO Z11S में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसका मेन कैमरा 10x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करता है और 4K रेजोल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.05 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो फुल-फोकस ऑपरेशन को सपोर्ट करता है और 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो iQOO Z11S में 5G, 4G, 2.4GHz और 5GHz बैंड्स पर Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, NFC, OTG और USB Type-C पोर्ट की सुविधा मिलती है। फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए ये ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकग्निशन से लैस है।
iQOO Z11S का साइज 163.90x76.50x8.59mm है और इसका वजन लगभग 225 ग्राम है। इसमें प्लास्टिक मिड-फ्रेम और कंपोजिट बैक पैनल दिया गया है। साथ ही ये फोन डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।
