फोन खराब हुआ तो टेंशन खत्म! ये कंपनी लाई 'एक साल की रिप्लेसमेंट' स्कीम; सीधे काउंटर से बदलेगा
itel ने भारत में अपने ऑपरेशन्स के 10 साल पूरे होने के मौके पर एक खास इनिशिएटिव की शुरुआत की है। इससे कंपनी के फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ...और पढ़ें

itel ने भारत में ऑपरेशन्स के 10 साल पूरे किए। प्रतीकात्मक तस्वीर, क्रेडिट: Gemini AI.

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। itel ने भारतीय बाजार में अपने ऑपरेशन्स के 10 साल पूरे होने की घोषणा की है। इसी के साथ, कंपनी ने बताया कि देश में उनके ग्राहकों की संख्या 15 करोड़ (150 मिलियन) तक पहुंच गई है। इसी के साथ कंपनी ने कीपैड फोन के लिए नई रिप्लेसमेंट इनिशिएटिव की भी घोषणा की है।
कीपैड फोन के लिए नई रिप्लेसमेंट स्कीम
अपने ऑपरेशन्स के इस बड़े माइलस्टोन पर पहुंचने के साथ ही, itel ने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। ये सुविधा अपने कीपैड (फीचर) फोन के लिए एक साल की काउंटर रिप्लेसमेंट पॉलिसी वाली है। इस पॉलिसी के तहत, अगर बायर्स के पहले साल के भीतर फोन में कोई मैन्युफैक्चरिंग खराबी आती है, तो ग्राहक काउंटर पर जाकर सीधे अपना फोन बदल सकते हैं।
ये इनिशिएटिव ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने और भारत भर में कीपैड फोन का इस्तेमाल करने वालों को प्रैक्टिकल सपोर्ट देने के लिए शुरू की गई है।

ग्लोबल प्रेजेंस और बड़ा पोर्टफोलियो
भारत के अलावा, itel ने ग्लोबल लेवल पर भी अपना विस्तार किया है। ये ब्रांड मौजूदा वक्त में दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में काम करता है। जियोग्राफिक एक्सपांशन के साथ-साथ, itel ने मोबाइल फोन के अलावा दूसरे कई तरह के प्रोडक्ट्स भी बाजार में उतारे हैं।
itel का AI पावर्ड वॉयस रिकॉर्डर
itel ने पिछले महीने अपना पहला AI-पावर्ड वॉयस रिकॉर्डर पेश किया था। इसका नाम Zeno AI Weaver है। कंपनी ने इस डिवाइस को एक AI कंपैनियन के तौर पर पेश किया था। येवॉयस नोट्स को रिकॉर्ड कर सकता है, उन्हें टेक्स्ट में बदल सकता है (ट्रांसक्राइब कर सकता है) और उनकी समरी बना सकता है। भारत में Zeno AI Weaver की कीमत 12,999 रुपये तय की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।