Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jagran Hitech Awards 2025 - ये रहे मोबाइल और मोबिलिटी के इस साल के विजेता

    Updated: Tue, 02 Dec 2025 09:06 AM (IST)

    Jagran HiTech Awards 2025 में मोबाइल और मोबिलिटी क्षेत्र के विजेताओं की घोषणा की गई। ये पुरस्कार तकनीक और नवाचार में उत्कृष्ट उत्पादों और सेवाओं को सम्मानित करते हैं। स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक वाहन और मोबाइल एक्सेसरीज सहित विभिन्न कैटगरी में विनर्स का चयन उनकी गुणवत्ता और प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

    Hero Image

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नई दिल्ली के ‘दी ललित होटल’ में बीते सोमवार को Jagran Hitech Awards 2025 के सातवें संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह मोबाइल और मोबिलिटी के एक्सीलेंस और इनोवेशन को सेलिब्रेट करने का मौका था, जहां तकनीक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद थी। इस साल फोन ऑफ दी ईयर का खिताब Samsung Galaxy S25 Ultra ने जीता, जबकि स्मार्टफोन ब्रांड ऑफ दी ईयर का पुरस्कार vivo को गया। वहीं बात करें ऑटो की तो Skoda Kylaq को कार ऑफ दी ईयर का पुरस्कार मिला, जबकि TVS Apache RTX बना बाइक ऑफ दी ईयर। इस समारोह का टेक्नोलॉजी पार्टनर Mediatech और पार्टनर - LIC है। इसे उत्तर प्रदेश सरकार ने सपोर्ट किया है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jagran Hitech Awards 2025 में टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की 30 से ज्यादा कैटेगरी थी, जिसके हर कैटेगरी में 3-4 नॉमिनेशन थे। विजेताओं के चयन में ज्यूरी मेंबर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें टेक जर्नलिस्ट और ऑटो जर्नलिस्ट के अलावा इंडस्ट्री के जाने माने नाम थे। 

    Jagran Hitech Awards 2025 में ऑटो क्षेत्र के विजेता 

    1. कार ऑफ दी ईयर - Skoda Kylaq

    2. इलेक्ट्रिक कार ऑफ दी ईयर - Mahindra XEV 9e

    3. अर्बन कार ऑफ दी ईयर - Kia Syros

    4. अपग्रेड ऑफ दी ईयर - Honda Amaze

    5. फैमिली कार ऑफ दी ईयर - Renault Triber

    6. लग्जरी कार ऑफ दी ईयर - Mercedes-Benz G-Class

    7. डिजाइन ऑफ दी ईयर (4W) - MG Cyberster

    8. बाइक ऑफ दी ईयर - TVS Apache RTX

    9. स्कूटर ऑफ दी ईयर - Suzuki Access 125

    10.  इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ऑफ दी ईयर - Hero VIDA VX2

    11. डिजाइन ऑफ दी ईयर (2W‌)-  Honda CB 125 Hornet

    12. तकनीकी कार ऑफ दी ईयर - Tata Harrier.ev

    13. EV डिसरप्टर ऑफ दी ईयर - Vinfast VF7

    14. लग्जरी EV ऑफ दी ईयर - BMW iX1

    15. अर्बन EV ऑफ दी ईयर - Hyundai Creta Electric

    16. SUV ऑफ दी ईयर -  Maruti Suzuki Victoris

    Jagran Hitech Awards 2025 तकनीक क्षेत्र के विजेता 

    1. एंट्री लेवल स्मार्टफोन ऑफ दी ईयर (15 हजार से कम) - Poco M7 Plus

    2. मिड-रेंज स्मार्टफोन ऑफ दी ईयर (25 हजार से कम) - Nothing Phone 3a

    3. बेस्ट स्मार्टफोन ऑफ दी ईयर (50 हजार से कम) - OnePlus 13R

    4. कैमरा फोन ऑफ दी ईयर - vivo X200 Pro

    5. टैबलेट ऑफ दी ईयर - Xiaomi Pad 7

    6. फोन ऑफ दी ईयर - Samsung Galaxy S25 Ultra

    7. स्मार्टफोन ब्रांड ऑफ दी ईयर -  vivo

    8. TWS ऑफ दी ईयर - OnePlus Buds 4

    9. स्मार्टवॉच ऑफ दी ईयर - Google Pixel Watch 4

    10. लैपटॉप ऑफ दी ईयर - ASUS Vivobook S16 OLED

    11. फोल्डेबल फोन ऑफ दी ईयर - Samsung Galaxy Z Fold7

    12. बेस्ट गेमिंग फोन ऑफ दी ईयर (35 हजार से कम) - Poco F7

    13. TV ऑफ दी ईयर - Sony Bravia 5

    14. टेक पर्सनालिटी ऑफ दी ईयर - रवि कुमार, CEO एंड वाइस प्रेसिडेंट - India एंड APAC at HMD

    15. बेस्ट इनोवेशन इन कूलिंग प्लाइंसेस -  Kenstar

    16. हाइब्रिड फोन ऑफ दी ईयर -  HMD Touch 4G

    17. स्मार्टफोन प्रोसेसर ऑफ दी ईयर ( Editor's Choice) - MediaTek Dimensity 9500

    18. बेस्ट यूज ऑफ टेक्नोलॉजी इन ए लॉयलिटी प्रोग्राम (Editor's Choice) - Drive Track + HPCL

    टेक्नोलॉजी और ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए अवॉर्ड एक थर्ड-पार्टी वैलिडेशन होता है, जो एक्सीलेंस और इनोवेशन को बढ़ावा देते हैं। अवॉर्ड्स उन नई सोच को सामने लाने में मदद करते हैं जो इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड को फिर से तय करती हैं। Jagran Hitech Awards ने पिछले 7 सालों से टेक और ऑटो इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क स्थापित किया है, और प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह बना है।

    Jagran Hitech Awards 2025 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए दिए लिंक पर क्लिक करें। https://event.jagran.com/events/hitech-awards/