Nokia का किफायती 4G फीचर फोन: 2.8 इंच की डिस्प्ले, Bluetooth 5.0 सपोर्ट जैसे फीचर्स
नोकिया किफायती 4G फीचर फोन ऑफर कर रहा है, जिसमें 2.8 इंच डिस्प्ले, 1450mAh बैटरी और USB Type-C जैसे फीचर्स ...और पढ़ें

Nokia का किफायती 4G फीचर फोन: 2.8 इंच की डिस्प्ले, Bluetooth 5.0 सपोर्ट जैसे फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इन दिनों स्मार्टफोन की जगह एक सिंपल और किफायती फीचर फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो Nokia 220 4G आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस फोन में न सिर्फ 4G कनेक्टिविटी मिल रही है बल्कि इसमें बड़ी बैटरी, Bluetooth और USB Type-C जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। चलिए पहले इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स जान लेते हैं...
Nokia 220 4G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Nokia 220 4G में 2.8 इंच की QVGA डिस्प्ले मिल रही है। फोन का डिजाइन कॉम्पैक्ट है और इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। फोन को दो कलर ऑप्शन Peach और Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
फोन में 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी भी मिल रही है। कंपनी का कहना है कि ये बैटरी लैबोरेटरी कंडीशन में 9.8 घंटे तक का टॉक टाइम दे सकती है। चार्जिंग के लिए फोन में USB Type-C पोर्ट मिल रहा है जो इसे और भी खास बना देता है।
4G और Bluetooth 5.0 का सपोर्ट
कनेक्टिविटी के लिए Nokia 220 4G में 4G नेटवर्क और Bluetooth 5.0 का सपोर्ट भी मिल रहा है। साथ ही इस फीचर फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है जिससे आप अपने पुराने वायर वाले हेडफोन्स भी यूज कर सकते हैं। फोन Dual SIM सपोर्ट के साथ आता है।
फोन में 64MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि मनोरंजन के लिए फोन में FM Radio और MP3 Player का फीचर भी है। इसके अलावा इसमें टॉर्च भी मिलती है।
Nokia 220 4G की कीमत
कीमत की बात करें तो Nokia 220 4G को आप सिर्फ ₹3,499 में खरीद सकते हैं। अगर आपकी प्राइऑरिटी सोशल मीडिया या ज्यादा एप्स के बजाय कॉलिंग, बैटरी बैकअप, 4G कनेक्टिविटी और बेसिक फीचर्स हैं, तो ये फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
