OpenAI ने लॉन्च किया पहला डिवाइस Codex Micro, क्या है कंपनी का पहला प्रोग्रामेबल मैक्रोपैड?
ओपनएआई ने वर्क लाउडर के साथ मिलकर अपना पहला हार्डवेयर डिवाइस 'कॉडेक्स माइक्रो' लॉन्च किया है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI ने अपना पहला हार्डवेयर डिवाइस लॉन्च किया है। यह डिवाइस कंपनी का कोडिंग एक्सेसरी है, जो ओपनएआई के एआई कोडिंग और प्रोडक्टिविटी एजेंट Codex से जुड़ा है। ओपनएआई ने इस प्रोडक्ट को हार्डवेयर डिजाइन कंपनी Work Louder के साथ पार्टनरशिप में तैयार किया है। इसके डिजाइनर Jony Ive हैं, जो पहले एपल में काम कर चुके हैं।
ओपनएआई ने इस डिवाइस को Codex Micro नाम दिया है। यह प्रोग्रामेबल मैकेनिकल मैक्रोपैड है, जिसे खासतौर पर अभी Codex के लिए डिजाइन किया गया है। दुनियाभर में Codex के करीब 90 लाख यूजर्स हैं। इस डिवाइस को कंपनी ने $230 (करीब 22,000 रुपये) की कीमत में पेश किया है।
Codex Micro की खूबियां
OpenAI ने बताया है कि इस डिवाइस को Work Louder के साथ लिमिटेड पार्टनरशिप में लाया गया है। Work Louder ने ऐसा ही प्रोडक्ट Creator Micro 2 भी लॉन्च किया है, जिसे उसने Figma के साथ मिलकर बनाया है। कंपनी का कहना है कि Codex Micro की मदद से यूजर्स आसानी से एआई एजेंट्स को मॉनीटर और मैनेज कर पाएंगे।
Yes, we heard you. Get your Codex Micro:https://t.co/e0I7xWZZQG https://t.co/XnCaWG4v9f pic.twitter.com/B5G2vJe7Yq
— OpenAI Developers (@OpenAIDevs) July 15, 2026
इस डिवाइस में 6 एजेंट-की दी गई हैं, जो ग्लो करती हैं और लाइव थ्रेड के स्टेटस को बताती हैं। इसके साथ ही एक जॉयस्टिक भी है, जो रिक्वेस्ट रिव्यू और रिफैक्टरिंग वर्कफ्लो को लॉन्च करता है। इसमें एक डायल भी दिया गया है, जो रिजनिंग को एडजस्ट करता है।
Work Louder के स्टेंडर्ड Creator Micro 2 की बात करें तो इसका दाम $144 है। OpenAI का डिवाइस काफी महंगा है। इस डिवाइस में भी कई फीचर्स मिलते हैं तो Codex यूजर के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसमें भी 6 अलग-अलग एजेंट्स के लिए डेडिकेटेड बटन दिए गए हैं।
खबरें और भी
डिवाइस में बटन में ग्लो करने वाली लाइट स्टेटस बताती है। व्हाइट लाइट आइडल मोड, ब्लू लाइट प्रोसेसिंग शुरू करने, ग्रीन लाइट टास्क पूरा होने और रेड लाइट किसी एरर को हाइलाइट करती है। सिंगल की प्रेस करने पर एजेंट असाइन होता है और डबल प्रेस पर एजेंट विंडो सामने आती है।
इन बटन को यूजर्स कस्टमाइज भी कर सकते हैं। इसके साथ ही एक एक बटन मिलता है, जो पुश-टू-टॉक फीचर के साथ आता है, जिससे यूजर्स कोडैक्स में बोलकर कमांड दे सकते हैं।
सभी Keys हैं प्रोग्रामेबल
Codex Micro में मिलने वाला हर बटन प्रोग्रामेबल है और यूजर्स इसे स्वाइप या फिर अपनी जरूरत के मुताबिक बदल सकते हैं। Work Louder का कहना है कि उसके बॉक्स में यूजर्स 32 एक्ट्रा बटन मिलते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को साइलेंट या क्लिकी स्विच चुनने का मौका भी मिलता है। Codex Micro को USB-C cable या Bluetooth से कनेक्ट किया जा सकता है।