एक्टिव कूलिंग फैन के साथ आएगा Oppo K15 स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा
Oppo K15 स्मार्टफोन 24 जुलाई को चीन में लॉन्च होगा, जिसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP के तीन कैमरे मिलेंगे। यह फोन MediaTek Di ...और पढ़ें

HighLights
Oppo K15 चीन में 24 जुलाई को लॉन्च होगा।
इसमें 8,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा और एक्टिव कूलिंग फैन है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo K15 Pro स्मार्टफोन चीन में अप्रैल में लॉन्च हुआ था। इस फोन के साथ कंपनी ने Oppo K15 Pro+ को भी पेश किया था। इस फोन को कंपनी ने थर्मल मेनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन दिया है। अब कंपनी इस सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन Oppo K15 को लॉन्च करने वाली है। यह फोन चीन में अगले हफ्ते पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी कुछ स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, डिजाइन, कलर ऑप्शन के बारे में जानकारी शेयर की है।
Oppo K15 कब होगा लॉन्च?
Oppo ने अपनी वेबसाइट में Oppo K15 की डिटेल्स शेयर की हैं। यह फोन चीन में 24 जुलाई को लॉन्च होगा। इसकी प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि Oppo K15 स्मार्टफोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ भी आएगा। ओप्पो का यह फोन Gale Grey और Rapid White कलर ऑप्शन में आएगा।
Oppo K15 के स्पेसिफिकेशन्स
Oppo K15 स्मार्टफोन में 6.59-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है। अपकमिंग Oppo K15 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट और Tidal Engine दिया जाएगा। यह फोन एक्टिव कूलिंग फैन के साथ आएगा, जो इस सीरीज के पहले लॉन्च हुए स्मार्टफोन में दिया गया था।
Oppo K15 स्मार्टफोन में कूलिंग के लिए 4,950 sq mm वैपोर चैंबर दिया गया है। अपकमिंग Oppo K15 स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। Oppo K15 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।