Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Oppo के तीन नए 5G फोन: 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 09:00 AM (IST)

    ओप्पो जल्द ही भारत में अपनी रेनो 16 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें रेनो 16, रेनो 16 प्रो और एक किफायती रेनो 16 एफएस मॉडल शामिल हो सकते हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Oppo के तीन नए 5G फोन: 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स  


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने हाल ही में अपनी रेनो सीरीज के दो नए फोन चीन में लॉन्च किए थे जिन्हें Reno 16 और Reno 16 Pro के नाम से पेश किया गया। अब कंपनी जल्द ही इस सीरीज को भारत और ग्लोबा मार्केट में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक OPPO इस जुलाई में भारत में Reno 16 सीरीज लॉन्च कर सकता है।

    हालिया रिपोर्ट्स में फोन के ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन रेंडर्स का भी खुलासा हुआ है। वहीं, इस लाइनअप में एक नया Reno 16 FS मॉडल भी शामिल हो सकता है, जो इस सीरीज का सबसे किफायती विकल्प हो सकता है। यानी भारत में हमें रेनो सीरीज के तीन नए फोन देखने को मिल सकते हैं।

    इतना ही नहीं कंपनी चीन की तुलना में ग्लोबल मार्केट के लिए एक अलग स्ट्रेटेजी अपना सकती है, खासकर Reno 16 Pro में कुछ खास फीचर्स मिल सकते हैं। अगर ये डिटेल्स सही हैं, तो कंपनी Reno 16 लाइनअप में बड़ी बैटरी, अपग्रेडेड कैमरा हार्डवेयर और ज्यादा लंबे टाइम तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट दे सकती है।

    OPPO Reno 16 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

    सबसे पहले सीरीज के प्रो मॉडल की बात करें तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ एक कॉम्पैक्ट 6.32-इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। खास बात ये है कि यह चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट में मिलने वाले 6.78-इंच के पैनल से काफी ज्यादा छोटा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट, LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।

    खबरें और भी

    फोटोग्राफी के लिए इस फोन में OIS के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। साथ ही फोन में एक 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिल सकता है। सामने की तरफ फोन में सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 80W SuperVOOC चार्जिंग वाली 6,700mAh की बैटरी मिल सकती है।

    OPPO Reno 16 के स्पेसिफिकेशन्स

    दूसरी तरफ स्टैंडर्ड Reno 16 में भी वही 6.32-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, लेकिन रिफ्रेश रेट 120Hz तक लिमिटेड रह सकता है। डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रगन 7 Gen 4 चिपसेट, 80W चार्जिंग सपोर्ट और 6,000mAh बैटरी मिल सकती है।

    फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिल सकता है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिल सकता है।

    Reno 16 FS के स्पेसिफिकेशन्स

    सीरीज के सबसे किफायती Reno 16 FS में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.57-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही इसमें 45W SuperVOOC चार्जिंग, 6,500mAh बैटरी मिल सकती है।

    फोटोग्राफी के लिए इस फोन में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें- 7000 mAh बैटरी वाला 5G वो भी सिर्फ 14,999 में, 6.8 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी