बिना इंटरनेट के भी होगी UPI पेमेंट! PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए लॉन्च की नई सर्विस
PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए 'PhonePe UPI 123Pay' सर्विस शुरू की है। इससे बिना इंटरनेट के भी UPI ...और पढ़ें

बिना इंटरनेट के भी होगी UPI पेमेंट! PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए लॉन्च की नई सर्विस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। PhonePe ने भारत में डिजिटल पेमेंट को और ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने के लिए एक बड़ी पहल की है। दरअसल, कंपनी ने PhonePe UPI 123Pay सर्विस लॉन्च करने का एलान किया है। इस नई सर्विस की खास बात ये है कि फीचर फोन यूजर्स बिना इंटरनेट के भी आसानी से UPI पेमेंट कर सकेंगे।
इस सर्विस के जरिए करोड़ों लोगों को डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि ये सुविधा भारत में 20 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स तक पहुंच सकती है।
PhonePe UPI 123Pay कैसे काम करेगा?
PhonePe UPI 123Pay को कंपनी की खास टेक्नोलॉजी और SMS बेस्ड आर्किटेक्चर के साथ बनाया गया है। इसका उद्देश्य उन एरिया में भी भरोसेमंद डिजिटल पेमेंट पहुंचाना है, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी खराब है या सिर्फ लिमिटेड 2G नेटवर्क उपलब्ध है। इसका मतलब है कि अब इंटरनेट डेटा खत्म होने या स्मार्टफोन न होने की कंडीशन में भी फीचर फोन से UPI पेमेंट करना आसान हो जाएगा।
कौन-कौन से फीचर फोन में मिलेगी सुविधा?
खास बात ये है कि PhonePe ने इस सर्विस के लिए कई मोबाइल फोन कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है, इनमें Nokia, HMD, Lava International और itel जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। जबकि कुछ चुनिंदा फीचर फोन में ये सर्विस पहले से उपलब्ध कराई जाएगी।
PhonePe UPI 123Pay से क्या-क्या कर सकेंगे?
PhonePe की इस नई सर्विस से फीचर फोन यूजर्स कई जरूरी काम आसानी से कर सकेंगे, जिनमें किसी व्यक्ति को पैसे भेजना यानी P2P ट्रांसफर, दुकानदार या व्यापारी को पेमेंट करना यानी P2M पेमेंट, कैमरा वाले फीचर फोन से QR Code पेमेंट, बैंक अकाउंट और बैलेंस की जानकारी देखना और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक कर सकेंगे।
