7,900 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल आज से, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.9-इंच की डिस्प्ले भी
Poco M8x 5G की पहली सेल आज से शुरू हो रही है, जिसमें बैंक ऑफर के साथ यह फोन 20 हजार रुपये से कम में उपलब्ध है। इस नए 5G स्मार्टफोन में 6.9 इंच की 120H ...और पढ़ें

7,900 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल आज से, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.9-इंच की डिस्प्ले भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी 20 हजार रुपये के बजट में कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो पोको का हाल ही में लॉन्च हुआ नया Poco M8x 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह स्मार्टफोन कंपनी की मिड-रेंज लाइनअप में Poco M8 5G और Poco M8 Power के साथ शामिल हो गया है। वहीं, आज यानी 27 अगस्त से इस फोन की पहली सेल शुरू होने जा रही है।
इस फोन में बड़ी 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 चिपसेट, बड़ी बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिल रहा है। ये हैंडसेट फ्लिपकार्ट पर तीन कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें लेदर ग्रीन वैरिएंट भी शामिल होगा। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
Poco M8x 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Poco M8x 5G की कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 20,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। हालांकि कंपनी फोन पर खास लॉन्च ऑफर डिस्काउंट भी दे रही है जिससे इस फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम हो जाती है।
कंपनी ग्राहकों को 2 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। वहीं आज से स्मार्टफोन की सेल दोपहर 12 बजे IST से Flipkart पर शुरू होगी। फोन ब्लैक, ब्लू और लेदर ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें लेदर ग्रीन वैरिएंट में वीगन लेदर फिनिश आएगा।

Poco M8x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.9-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन, वेट टच 2.0 और कम ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री व्यूइंग और सर्केडियन-फ्रेंडली ऑपरेशन के लिए TUV राइनलैंड सर्टिफिकेशन भी मिल रहा है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए इस फोन में खास IP64 रेटिंग भी मिल रही है।
डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 मिल रहा है। Poco फोन के साथ चार बड़े OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रहा है। स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 चिपसेट से चलता है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। फोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है।
Poco M8x 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 2x डिजिटल जूम वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
इसके अलावा फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Poco का दावा है कि ये फोन एक बार चार्ज करने पर इसे 35 घंटे तक सोशल मीडिया के लिए और 27 दिनों तक मैसेजिंग के लिए यूज किया जा सकता है।
