9,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 67W फास्ट चार्जिंग भी
पोको 4 सितंबर को भारत में POCO X8 5G और POCO X8 Power 5G लॉन्च करेगा। POCO X8 5G में ...और पढ़ें

9,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 67W फास्ट चार्जिंग भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको इस महीने इंडियन मार्केट में अपनी मिड-रेंज सीरीज के दो नए फोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे POCO X8 5G को भारत में लॉन्च करेगी। इसके साथ ही POCO X8 Power 5G को भी पेश किया जाएगा। हालांकि इस लॉन्च से पहले ही कंपनी ने टीजर पोस्ट के जरिए और Flipkart पर बने माइक्रोसाइट से फोन के कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है।
सीरीज के POCO X8 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh की बैटरी होने वाली है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार फुल चार्ज होने पर नॉर्मल यूज में 3.2 दिन तक चल सकता है। साथ ही फोन में 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है। डिवाइस में 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। चलिए जानते हैं कि X8 5G में और क्या-क्या खास होगा...
POCO X8 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो POCO X8 5G में 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। साथ ही इस फोन में पतले और लगभग समान बेजल्स देखने को मिलेंगे। बेहतर एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस के लिए फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलने वाले हैं और साथ ही Dolby Atmos और Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलेगा।
POCO ने इस नए डिवाइस में स्मार्ट चार्जिंग, Bypass चार्जिंग और PPS प्रोटोकॉल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी लंबे टाइम तक बेहतर हेल्थ बनाए रख सकती है और 6 साल तक बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
फोन की मजबूती पर भी फोकस
इतना ही नहीं कंपनी ने POCO X8 5G को काफी मजबूत भी बनाया है। डिवाइस सिर्फ बड़ी बैटरी ही नहीं, बल्कि दमदार बॉडी के साथ आएगा। डिवाइस को खास SGS ड्रॉप-रेसिस्टेंस टेस्टिंग से गुजारा गया है। साथ ही फोन में IP69K रेटिंग भी मिलने की बात कही गई है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देगी। जबकि सामने की तरफ स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 मिलेगा।
POCO X8 5G के कई कलर ऑप्शन
फोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें फ्लैट-एज चेसिस और पीछे डुअल-कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन को Black, Frost White और Orange/Rust जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी फोन के प्रोसेसर, कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा नहीं किया है।
