विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10,000 mAh तक बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग वाले दो नए 5G फोन, लॉन्च से पहले सामने आई कीमत

Updated: Sun, 30 Aug 2026 11:00 AM (IST)

पोको अगले हफ्ते भारत में अपनी X8 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Poco X8 और X8 Power शामिल ...और पढ़ें

10,000mAh तक बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग वाले दो नए 5G फोन, लॉन्च से पहले सामने आई कीमत

10,000mAh तक बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग वाले दो नए 5G फोन, लॉन्च से पहले सामने आई कीमत


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको अगले हफ्ते भारत में अपनी नेक्स्ट GEN पोको X8 सीरीज लॉन्च करने वाला है। इस लाइनअप में स्टैंडर्ड Poco X8 और पावरफुल Poco X8 Power मॉडल भी शामिल होने वाला है। दोनों स्मार्टफोन में डिस्प्ले क्वालिटी, परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और ड्यूरेबिलिटी में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलने वाला है।

हालांकि फोन के लॉन्च से पहले ही कुछ रिपोर्ट्स में आने वाले स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। दोनों मॉडल में बड़ी OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जबकि X8 Power में स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में काफी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।साथ ही अब रिपोर्ट्स में दोनों फोन की संभावित कीमत भी सामने आ गई है।

Poco X8 सीरीज की लॉन्च डेट और संभावित कीमत

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक में Poco X8 की कीमत ₹28,000 से ₹30,000 के बीच हो सकती है। जबकि Poco X8 Power की कीमत लगभग ₹35,000 होने की उम्मीद है। Poco X8 सीरीज की लॉन्च डेट 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे (IST) तय की गई है। लॉन्च के बाद आप इन दोनों डिवाइस को भारत में Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे।

Poco X8 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Poco X8 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। हाई-रिफ्रेश-रेट वाला पैनल स्मूद स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ऑफर कर सकता है। डिवाइस में क्वालकॉम Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है, जिसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।

कैमरा की बात करें तो Poco X8 में 1/2.76-इंच साइज वाले JNS सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। प्राइमरी कैमरे के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिल सकता है।

सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। फोन की एक और बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है, इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। साथ ही डिवाइस में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

Poco X8 Power के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Poco X8 Power में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले बेहतर हार्डवेयर मिल सकता है। जहां सबसे पहले तो स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 चिपसेट और LPDDR5X RAM के साथ UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकता है। सबसे बड़ा अपग्रेड बैटरी के मामले में हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए X8 Power में 1/1.95-इंच साइज वाला 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिल सकता है। जबकि सामने की तरफ 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- 7,900 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल आज से, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.9-इंच की डिस्प्ले भी