विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाला 5G वो भी सिर्फ ₹16,624 में, 6.8 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी

Updated: Sun, 30 Aug 2026 10:00 AM (IST)

Realme P4 Lite 5G फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिसकी प्रभावी कीमत बैंक ऑफर्स के साथ ₹16,624 है। ...और पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाला 5G वो भी सिर्फ ₹16,624 में, 6.8 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी

7000 mAh बैटरी वाला 5G वो भी सिर्फ ₹16,624 में, 6.8 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपका बजट भी करीब 15 से 17 हजार रुपये के बीच है और आप इस प्राइस रेंज में एक दमदार 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं? तो Realme P4 Lite 5G पर मिल रही डील आपके बेस्ट हो सकती है। जी हां, बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के साथ आने वाला ये फोन फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके साथ ही फोन में 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले, MediaTek प्रोसेसर और MIL-STD-810H सर्टिफाइड ArmorShell प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। खास बात ये है कि फोन बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ तो और भी कम कीमत पर मिल रहा है। चलिए डील के बारे में जान लेते हैं...

Realme P4 Lite 5G पर डिस्काउंट

Realme के इस डिवाइस की शुरुआती कीमत वैसे तो 28,999 रुपये बताई गई है, लेकिन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर इसे 17,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, यानी लिस्टेड कीमत के मुकाबले डील में अच्छी बचत हो रही है। इसके अलावा कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा छूट का फायदा भी मिल सकता है। Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 875 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर फोन की प्रभावी कीमत करीब 16,624 रुपये रह जाएगी।

पुराने फोन से और कम होगी कीमत

इतना ही नहीं अगर आपके पास पुराना फोन है तो एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी लिया जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन के साथ 15,350 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ऑफर कर रहा है। हालांकि, रियल एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन के बेस पर अलग-अलग हो सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर की शर्तों को जरूर चेक कर लें।

Realme P4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme P4 Lite 5G खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करने का झंझट पसंद नहीं है। फोन में 7,000mAh की बैटरी है, जो नॉर्मल यूज में लंबा बैकअप दे सकती है। इसके साथ ही फोन में 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले है। स्क्रीन को ज्यादा स्मूद बनाने के लिए डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

वहीं, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है, जिससे बाहर यूज के दौरान भी स्क्रीन को देखने में मदद मिलती है। जबकि फोन को मजबूती देने के लिए इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ArmorShell प्रोटेक्शन दी गई है, यानी कंपनी ने इसे रोजमर्रा के यूज में बेहतर टिकाऊपन को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

Realme P4 Lite 5G के कैमरा स्पेक्स

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme P4 Lite 5G में 13MP का प्राइमरी कैमरा है। इसमें नाइट मोड और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ओवरऑल कहें तो अगर आपकी प्राथमिकता बड़ी बैटरी, बड़ा और स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी है, तो मौजूदा ऑफर में Realme P4 Lite 5G एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है।

यह भी पढ़ें- Flipkart सेल: 8000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी