विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Redmi का 7,900 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले मिलेगी

Updated: Mon, 31 Aug 2026 03:30 PM (IST)

रेडमी ने भारत में अपने नए Redmi 17 5G फोन की लॉन्च डेट 3 सितंबर कन्फर्म कर दी है। इसमें ...और पढ़ें

Redmi का 7,900 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले मिलेगी

Redmi का 7,900 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले मिलेगी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी ने भारत में अपने एक और नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी अब Redmi 17 5G को भारत में लॉन्च करने जा रही है जिसे अगस्त की शुरुआत में कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट भी अमेजन पर लाइव हो गई है, जिसमें हैंडसेट के डिजाइन, कलर ऑप्शन और कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है।

साथ ही ये भी कन्फर्म हो गया है कि Redmi 17 5G में ग्लोबल वैरिएंट के मुकाबले काफी बड़ी बैटरी मिलेगी। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं...

Redmi 17 5G की लॉन्च डेट

लॉन्च से पहले Redmi 17 5G के लिए खास माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिससे ये कन्फर्म हो गया है कि स्मार्टफोन भारत में 3 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। साथ ही माइक्रोसाइट से ये भी पता चल गया है कि हैंडसेट देश में Amazon पर तीन कलर ऑप्शनएब्सोल्यूटली ब्लैक, एंडलेस ब्लू और इटरनल ऑरेंज में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi 17 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.9-इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। साथ ही डिवाइस में क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 चिपसेट मिलेगा। स्मार्टफोन में 7,900mAh की बैटरी मिलेगी, जो ग्लोबल वैरिएंट की 7,500mAh बैटरी के मुकाबले काफी बड़ी है। हैंडसेट में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है।

Redmi 17 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है। फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक सेकेंडरी कैमरा और LED फ्लैश मिलेगी। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा जो होल-पंच डिस्प्ले कटआउट में फिट होगा।

यह भी पढ़ें- दो नए बजट फोन्स की सेल कल से, 6,000mAh बैटरी और 64MP AI रियर कैमरा जैसे फीचर्स